Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन:पाकिस्तान PM का पुतला फूंका, शिया मस्जिद हमले पर गुस्सा

    15 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में इमाम-ए-मेहदी यूथ मिशन ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हुए आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक सभा आयोजित की गई, जिसके बाद कैंडल मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाई। शोक सभा के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने कैंडल मार्च में हिस्सा लिया। इसके उपरांत, आतंकवाद के विरोध में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए और अपना गुस्सा व्यक्त किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद किसी एक समुदाय पर नहीं, बल्कि पूरी मानवता पर हमला है। ऐसे हमलों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। मिशन के अध्यक्ष हसन जैदी एडवोकेट ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि ठोस और प्रभावी कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने बेगुनाह लोगों की जान बचाने के लिए कदम उठाने की मांग की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की। शोक सभा की अध्यक्षता मौलाना अली हैदर नूरी ने की, जबकि संचालन मौलाना गाज़ी ने किया। कार्यक्रम में शहर के कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए, जिन्होंने हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दुआ की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में दो युवकों के अपहरण-हत्या की अफवाह:कार में खून के धब्बे और मोबाइल मिलने से फैली सनसनी, दोनों सकुशल बरामद
    Next Article
    हापुड़ में हज यात्रियों के लिए शिविर:17 फरवरी को प्रशिक्षण और टीकाकरण होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment