Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में BJP नेता की बर्थडे पार्टी में बवाल:दलित युवती को पीटने-अंबेडकर प्रतिमा खंडित करने के आरोप;पथराव-मारपीट में 10 से ज्यादा घायल

    1 hour ago

    1

    0

    मुरादाबाद के नारायनपुर छंगा गांव में भाजपा नेता अजय प्रताप की बर्थडे पार्टी के दौरान जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि नशे में धुत्त भाजपा नेता ने अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद गांव के दलित समाज के लोगों को गालियां दीं। विरोध करने पर एक दलित युवती की डंडे से पिटाई कर दी, जिससे उसका सिर फूट गया। इसके बाद छतों से पथराव और हवाई फायरिंग भी हुई। दलित समाज के लोगों का कहना है कि भाजपा नेता अजय प्रताप की बर्थडे पार्टी में बाहर से भी करीब 100-150 युवक शामिल होने आए थे, उन सभी पर पथराव और मारपीट में शामिल होने का आरोप है। इस घटना पर मुरादाबाद के एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश का कहना है कि 16 अप्रैल को देर रात्रि में ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव नारायनपुर छंगा में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। जिसमें पत्थरबाजी और मारपीट में कुछ लोगों को चोट आई है। एक प्रतिमा भी खंडित हुई है। जिसकी रिपेयरिंग पुलिस की मौजूदगी में की जा रही है। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं इस मामले में पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने की भी तैयारी है। एसपी ग्रामीण का कहना है कि पुलिस घटना की तह तक जाने के लिए छानबीन में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी के नारी वंदन समारोह में गूंजा अधिकारों का जयघोष:स्मृति ईरानी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे, नारी शक्ति के मंच पर अभिनंदन
    Next Article
    सार्वजनिक अवकाश पर बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे कर्मचारी:कानपुर देहात में सीडीओ ने अधिकारियों को दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment