Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में चिकन सेंटर संचालक के हत्यारोपी गिरफ्तार:पुलिस कस्टडी में बोले-हम उसे नहीं मारते तो वो हमें मार देता

    1 day ago

    1

    0

    मुरादाबाद पुलिस ने 24 घंटे पहले हुई चिकन सेंटर संचालक की हत्या का मंगलवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल चिकन सेंटर संचालक के दोस्त समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक छुरी और एक लोहे की वसूली बरामद की है। मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में ताजपुर गांव में एक वैंक्वेट हॉल के पीछे 20 जुलाई को ऐहमान हसन उर्फ रितिक (21 साल) पुत्र मेर्जुर्रहमान निवासी बरबलान, फकीरों वाली मस्जिद, थाना मुगलपुरा की लाश पड़ी मिली थी। ऐहसान उर्फ रितिक मुरादाबाद में एक चिकन सेंटर में काम करता था। उसके पिता मेर्जुर्रहमान पुत्र इमदाद हुसैन, निवासी बरबलान, थाना मुगलपुरा, जनपद मुरादाबाद नें अभियुक्त फैज, तनवीर एवं एसपी पठान के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया था कि आरोपी उसके बेटे को ताजपुर माफी स्थित एक कारखाने पर ले गए, जहां चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी उसे चाय पिलाने के बहाने घर से बुलाकर लेकर गए थे। SSP के आदेश पर पुलिस ने तनवीर पुत्र छोटे उर्फ अमीरुल हसन और मौ० फैज पुत्र अकरम, निवासीगण मोहल्ला बरबलान, थाना मुगलपुरा, जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक छुरी एवं एक लोहे की मूसली बरामद की गई है। पुलिस ने जब तनवीर और मौ0 फैज से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि वह दोनों और उनका साथी SP पठान पुत्र कमाल निवासी चामुण्डा वाली गली थाना मुगलपुरा व एहमान हसन उर्फ रितिक चारों मित्र थे। चारों साथ में उठते-बैठते थे। करीब 15 दिन पहले तीनों आरोपियों अहमाने हसन उर्फ रितिक से कहासुनी व हाथापाई हो गयी थी । उसके बाद से ही अहमाने हसन उर्फ रितिक हम तीनों से रंजिश रखने रखा था। उसने कुछ दिन पहले तनवीर के पिता के साथ भी मारपीट की थी। इसके साथ ही उसने तीनों को जान से मार देने की धमकी दी थी। अभियुक्तों ने पुलिस कस्टडी में बताया कि, 19 जुलाई को रात के करीब 11 बजे हम दोनो तथा हमारा दोस्त SP पठान तीनों लोग मिलकर एहमाने हसन उर्फ रितिक के घर के पास गन्ने का जूस पीने के बाद हम तीनो लोग एहमाने हसन उर्फ रितिक के घर गये तथा अपने साथ एहमाने हसन उर्फ रितिक को लेकर फैज के ताजपुर माफी में बने कारखाने में ले गये। वहां हमने साथ में बीयर पी उसके बाद एहमाने हसन उर्फ रितिक हम तीनो को भला बुरा कहने लगा, हमने उसे मना किया वह नही माना तथा हम तीनो को जान से मारने की धमकी देते हुए मारने लगा। तब हम तीनो ने आपस में मिलकर सलाह कर एहमाने हसन उर्फ रितिक के गले में छुरी मार कर एहमाने हसन उर्फ रितिक का गला काट दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया । पकडे़ जाने के डर से छुरी को उसके पास में ही डालकर हम तीनो वहा से कारखाने का गेट बन्द कर हम तीनो मौके से भाग गये थे। तभी से हम तीनो पुलिस के पकडे जाने के डर से अपने अपने घर पर नहीं गये। इधर ऊधर छिपे घूम रहे थे और SP पठान हमसे अलग चला गया था। जिसकी हमें जानकारी नही है कि वह इस समय कहां है । रात में हम बाहर जाने के प्लान कर रहे थे कि पुलिस ने हम दोनो को पकड़ लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस यूनिट की जर्जर छत गिरी:एटा में मरीज और बेटी घायल, CMS बोले- भवन जर्जर हो चुका है
    Next Article
    प्रयागराज में भू-माफियाओं पर कार्रवाई, किसानों ने जताया आभार:भाकियू अराजनैतिक ने कमिश्नरी परिसर में की धन्यवाद महापंचायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment