Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस यूनिट की जर्जर छत गिरी:एटा में मरीज और बेटी घायल, CMS बोले- भवन जर्जर हो चुका है

    5 hours ago

    1

    0

    एटा मेडिकल कॉलेजमें मंगलवार शाम को इमरजेंसी वार्ड स्थित डायलिसिस यूनिट की जर्जर छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर मरीज के बेड पर गिर गया। हीमोडायलिसिस यूनिट में हादसे के दौरान महिला मरीज की डायलिसिस हो रही थी। साथ में उसकी बेटी भी थी। जर्जर छत का हिस्सा गिरने से दोनों घायल हो गईं। घटना के बाद यूनिट में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. सुरेश चंद्र मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर जांच शुरू कराई। घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे की है। उस समय हीमोडायलिसिस यूनिट में कई मरीजों का डायलिसिस चल रहा था। अचानक छत का मलबा भरभराकर बेड और फर्श पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन महिला मरीज और उसकी तीमारदार बेटी घायल हो गईं। वहीं घायल महिला की पहचान राजेश देवी (40) निवासी यादव नगर के रूप में हुई है। प्राथमिक इलाज के बाद वह परिजनों के साथ वहां से चली गईं। अपनी मां का डायलिसिस कराने पहुंचे ओमकरण ने बताया कि यूनिट में इलाज चल रहा था, तभी अचानक छत का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। मलबा सीधे एक बेड पर गिरा, जिससे वहां मौजूद महिला मरीज और उसकी बेटी घायल हो गईं। उन्होंने कहा कि यदि मलबा किसी अन्य दिशा में गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सीएमएस ने कहा कि भवन काफी जर्जर हो चुका है। इसकी स्थिति को लेकर पहले भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन को पत्र भेजा जा चुका हैं, लेकिन अब तक मरम्मत का कोई कार्य नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि छत का मलबा गिरा है, हालांकि मरीज को गंभीर चोट नहीं आई है। पहले भी गिर चुकी है छत मेडिकल कॉलेज की इस इमारत की छत पहले भी टूटकर गिर चुकी है। भवन की जर्जर स्थिति को लेकर प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है। घटना के बाद डायलिसिस यूनिट में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल स्टाफ ने तत्काल मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और स्थिति को नियंत्रित किया। सीएमएस बोले- कई बार भेजा जा चुका है पत्र सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्र ने कहा कि भवन की जर्जर स्थिति को लेकर पूर्व में कई बार पत्र लिखा गया है। घटना के बाद फिर से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा, ताकि मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रसूताओं को नहीं मिला जननी सुरक्षा योजना का लाभ:अयोध्या में 5,037 प्रसव हुए, 2,809 महिलाओं का भुगतान अब भी लंबित
    Next Article
    मुरादाबाद में चिकन सेंटर संचालक के हत्यारोपी गिरफ्तार:पुलिस कस्टडी में बोले-हम उसे नहीं मारते तो वो हमें मार देता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment