Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में गोकशी करने निकले 2 बदमाशों का एनकाउंटर:कटघर इलाके में गोवंशीय पशुओं के कंकाल मिलने के बाद से इनकी तलाश में जुटी थी पुलिस

    1 hour ago

    1

    0

    मुरादाबाद पुलिस ने गोकशी की घटना को अंजाम देने निकले दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद अरेस्ट किया है। एनकाउंटर में दोनों बदमाशों को पैर में गोली लगी है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि कुछ दिन पहले दोनों ने कटघर इलाके में गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद से पुलिस की कई टीमें इनकी तलाश में जुटी थीं। SP सिटी रण विजय सिंह का कहना है कि कटघर इलाके में दो दिन पहले गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने के बाद कटघर पुलिस गोवध करने वालों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि गोवध करके मीट की तस्करी करने वाला गैंग किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस ने कटघर के गोट एरिया में नाकाबंदी की थी। एसपी सिटी के मुताबिक देर रात बाइक पर सवार दो लोग आते दिखे। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों को पैर में गोली लगी और दोनों मौके पर ही गिर पड़े। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। इन दोनों के पास से एक कुल्हाड़ी,रस्सी, गोवध में इस्तेमाल होने वाले दूसरे उपकरण, 2 तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना नाम पता जुनैद निवासी सिरसखेड़ा थाना मूंढापांडे और कय्यूम निवासी खानपुर लक्खी थाना मूंढापांडे बताया है। पुलिस का कहना है कि दोनों बदमाशों ने घटना में शामिल की बात कबूल की है। पुलिस इनसे पूछताछ करके गैंग में शामिल बाकी सदस्यों का पता लगाने की कोशिशों में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक पार्ट्स गोदाम 3 घंटे आग में धधका:पार्षद पति बोले- कबाड़ बीनने वाली 4000 आबादी के लिए खतरा है प्लास्टिक गोदाम
    Next Article
    फरह रेलवे फाटक पर हादसा, महिला की मौत:ट्रॉला ने कुचला, 50 वर्षीय महिला ने मौके पर दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment