Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश:महिला सरगना समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, वीडियो से करते थे ब्लैकमेल

    9 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में मुगलपुरा पुलिस ने हनी ट्रैप के एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह की महिला सरगना सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकदी और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई 25 फरवरी 2026 को जामा मस्जिद पार्क बरबालान निवासी नौशाद पुत्र अहमदउल्ला की शिकायत पर की गई। नौशाद ने थाना मुगलपुरा में तहरीर दी थी कि कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन कपड़े उतरवाकर वीडियो बना लिया। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर नौशाद को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उन्होंने डरा-धमकाकर पीड़ित से करीब 85 हजार रुपये भी ठग लिए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 27/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कोतवाली नगर श्रीमती सुनीता दहिया के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक मुगलपुरा कृष्ण कुमार राणा के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए हनी ट्रैप गैंग की मुखिया रिहाना सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से नकदी और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुजुर्ग से जमीन दिखाने के बहाने लाखों की वसूली:आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी, डीसीपी के आदेश पर मामला दर्ज
    Next Article
    प्रयागराज में अलविदा नमाज को लेकर सुरक्षा कड़ी:डीसीपी सिटी ने किया फ्लैग मार्च, 300 मस्जिदें CCTV निगरानी में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment