Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में अलविदा नमाज को लेकर सुरक्षा कड़ी:डीसीपी सिटी ने किया फ्लैग मार्च, 300 मस्जिदें CCTV निगरानी में

    7 hours ago

    1

    0

    रमजान के आखिरी जुमे यानी अलविदा जुमे की नमाज को लेकर संगम नगरी प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी तनाव के मद्देनजर देशभर में सतर्कता बरती जा रही है, जिसके चलते प्रयागराज पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट पर है। पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के तीनों जोनों में डीसीपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। सिटी जोन में डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य, एडीसीपी विजय आनंद और एसीपी कोतवाली रवि गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने खुल्दाबाद, नुरुल्लाह रोड, अटाला और चौक कोतवाली क्षेत्रों में मार्च किया। इस फ्लैग मार्च में पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों के साथ महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। सुरक्षा व्यवस्था में डॉग स्क्वॉड को भी तैनात किया गया था। पुलिस की इस मौजूदगी से संवेदनशील इलाकों में लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि सिटी जोन में 300 से अधिक मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अदा की जाएगी। इसे देखते हुए सभी प्रमुख मस्जिदों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर ड्रोन कैमरों के जरिए भी नजर रखी जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी सक्रिय है और भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष निगरानी जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश:महिला सरगना समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, वीडियो से करते थे ब्लैकमेल
    Next Article
    गोंडा में एलपीजी गैस सिलेंडर लिए लोगों की लगी लाइन:सर्वर ठप होने से नहीं मिल पा रहा सिलेंडर, इंतजार में खड़े रहे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment