Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में इंजीनियर भाई ने बहन की हत्या की:मां को चाकू मारे; बहन भी इंजीनियर थी, दोनों गुड़गांव में जॉब करते थे

    18 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में 25 साल के इंजीनियर ने दिनदहाड़े अपनी सगी इंजीनियर बहन की हत्या कर दी। वारदात के बाद वह जॉब पर गई मां को ऑफिस से घर लेकर आया। मां अंदर गई तो बेटी का खून से लथपथ शव देखकर चीखने लगी। यह देखकर आरोपी हार्दिक ने मां पर भी चाकू से हमला कर दिया। आवाज सुनकर दो पड़ोसी महिलाएं पहुंचीं। यह देखकर आरोपी कार लेकर भाग गया। महिलाएं घर के अंदर गईं तो मां-बेटी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई थीं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को मुरादाबाद जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने बहन हिमशिखा (25) को मृत घोषित कर दिया। मां नीलिमा अस्पताल में भर्ती हैं। भाई-बहन दोनों जुड़वा थे। दोनों गुड़गांव में जॉब करते थे। मां नीलिमा बीमा कंपनी में काम करती हैं। घटना मझोला थाना क्षेत्र की है। एसपी सिटी रण विजय सिंह ने बताया- भाई-बहन के बीच कहासुनी के बाद यह घटना हुई है। आरोपी बेटा फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। होली पर घर आए थे भाई-बहन नीलिमा बुद्धि विहार में आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के पास रहती हैं। पड़ोसी सुनीता अहलूवालिया ने बताया- वो भी पंजाबी हैं, हम भी पंजाबी हैं। नीलिमा यहां अकेले रहती हैं। बेटा-बेटी गुड़गांव में रहते हैं। होली पर घर आए थे। आज ही दोनों गुड़गांव के लिए निकलने वाले थे। नीलिमा सुबह नौकरी पर गई थीं। दोनों बच्चे गुड़गांव जाने की तैयारी कर रहे थे। दोपहर में मैंने देखा कि हार्दिक कार से अपनी मां को घर लेकर आया। नीलिमा के अंदर जाते ही तेज चिल्लाने की आवाज आई। मैं एक और पड़ोसी के साथ उनके घर गई। तब तक हार्दिक दोबारा गाड़ी से कहीं चला गया। हमने पीछे से कई आवाजें भी लगाईं, लेकिन उसने नहीं सुना। हम लोग जब नीलिमा के घर के अंदर गए तो देखा कि नीलिमा और हिमशिखा दोनों का खून बह रहा था। हमने तुरंत पुलिस को फोन किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों को मुरादाबाद जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने हिमशिखा को मृत घोषित कर दिया, जबकि नीलिमा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    परचून की दुकान चलाने वाले की बेटी IAS बनी:शामली की आस्था जैन की UPSC में 9वीं रैंक; पिछले साल IPS में सेलेक्ट हुई थीं
    Next Article
    पहले बिना डिमांड के खाते में भेजें 1.40 लाख लोन:फिर किश्त चुकाने के लिए धमकी दी, गोरखपुर में बेंगलुरु की कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment