Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में मामूली विवाद पर हमला, चार घायल:पड़ोसियों के बीच लोहे की सरियों से मारपीट

    7 hours ago

    2

    0

    मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित मऊ गांव में मंगलवार सुबह पड़ोसियों के बीच मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। गांव मऊ के रहने वाले विजय पुत्र जागन सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने खेत पर थे। तभी उनके पड़ोसी भूरा भगत जी अपने बेटों रूप किशोर, राम किशोर और जितेंद्र के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि किसी मामूली बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही विवाद में बदल गई। इसी दौरान आरोपियों ने विजय पर लोहे की सरियों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। विजय की चीख-पुकार सुनकर उनके भाई युवराज, भाभी संतोष और उनकी पत्नी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की। इस झड़प में सभी को चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिकोहाबाद में रेलवे पुलिया बंद करने पर विरोध:10 गांवों के आवागमन पर संकट, ग्रामीणों ने स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    रैगिंग मामले में चार छात्राएं सस्पेंड:ग्रेटर नोएडा के एक यूनिवसिर्टी में छात्रा से मारपीट और अभद्रता का VIDEO आया था सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment