Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रैगिंग मामले में चार छात्राएं सस्पेंड:ग्रेटर नोएडा के एक यूनिवसिर्टी में छात्रा से मारपीट और अभद्रता का VIDEO आया था सामने

    8 hours ago

    2

    0

    ग्रेटर नोएडा की एक निजी यूनिवर्सिटी में रैगिंग का मामला सामने आया है। एक छात्रा के साथ मारपीट और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए छात्राओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चार छात्राओं को निलंबित कर दिया है। वायरल वीडियो में फर्स्ट ईयर की कुछ छात्राएं हॉस्टल के कमरे में एक अन्य छात्रा के बाल पकड़कर मारपीट करती दिख रही थीं। इस दौरान उसके साथ की छात्राएं वीडियो बना रही थीं। छात्राओं ने पीड़ित छात्रा के बाल खींचने के साथ-साथ भद्दी गालियों का भी प्रयोग किया। वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एक कमेटी का गठन किया गया, जिसने पूरे मामले की जांच की। जांच के बाद वीडियो में दिख रही चार छात्राओं को निलंबित किया गया। यूनिवर्सिटी ने निलंबित छात्राओं के माता-पिता को बुलाकर कार्रवाई के आधार की जानकारी भी दी है। यह वीडियो करीब 10 से 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। एसीपी दादरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कमेटी गठित की थी। पुलिस ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को सख्त चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी कोई घटना परिसर के अंदर न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में मामूली विवाद पर हमला, चार घायल:पड़ोसियों के बीच लोहे की सरियों से मारपीट
    Next Article
    गाजियाबाद में प्रिंसिपल ने कलावा-टीका पर लगाई रोक:बजरंग दल के कार्यकर्ता ने स्कूल के गेट पर 'जय श्री राम' लिखकर किया प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment