Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में पकड़ा गया 18वां तेंदुआ:कई दिनों से घूम रहा था; 3 अगस्त से वन विभाग चलाया जा रहा रेस्क्यू

    7 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के कांठ तहसील के कासमपुर गांव में कई दिनों से घूम रहा तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इससे गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से गांव और आसपास के खेतों में तेंदुआ दिखाई दे रहा था। डर के कारण लोग अकेले खेतों पर जाने से बच रहे थे। शिकायत मिलने के बाद वन विभाग ने गांव के पास पिंजरा लगाया था। देर रात तेंदुआ शिकार की तलाश में पिंजरे में पहुंचा और उसमें कैद हो गया। 3 अगस्त से चल रहा रेस्क्यू अभियान मुरादाबाद में तेंदुओं को पकड़ने के लिए वन विभाग 3 अगस्त से अभियान चला रहा है। अब तक जिले में 18 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। इनमें ठाकुरद्वारा तहसील से 14 और कांठ तहसील से 4 तेंदुए पकड़े गए हैं। रेस्क्यू अभियान के दौरान या अन्य कारणों से 3 तेंदुओं की मौत भी हो चुकी है। तेंदुए के हमले में 4 लोगों की मौत जिले में तेंदुओं के हमले में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वन विभाग ने तेंदुओं को पकड़ने के लिए जिले में 46 पिंजरे लगाए हैं। टीमें गांवों में गश्त कर रही हैं। वन विभाग ग्रामीणों को अकेले खेतों में नहीं जाने और तेंदुआ दिखाई देने पर तुरंत सूचना देने की सलाह दे रहा है। अभी जारी रहेगा अभियान वन विभाग के मुताबिक, कई इलाकों में अभी भी तेंदुए देखे जाने की सूचना मिल रही है। ऐसे में रेस्क्यू और निगरानी का काम आगे भी जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में बैनर लेकर SSP से मिलने पहुंचा बुजुर्ग:बोला- मेरा बेटा 4 जिलों का अपराधी; वृद्धाश्रम की जमीन हड़पी, पत्नी की हत्या की
    Next Article
    दहेज के लिए पत्नी की गला घोंटकर हत्या:पति को आजीवन कारावास, 3 हजार का जुर्माना भी लगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment