Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में बैनर लेकर SSP से मिलने पहुंचा बुजुर्ग:बोला- मेरा बेटा 4 जिलों का अपराधी; वृद्धाश्रम की जमीन हड़पी, पत्नी की हत्या की

    5 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में पुलिस लाइन में शुक्रवार को एक बुजुर्ग हाथ में बैनर लेकर एसएसपी से मिलने पहुंचा। बैनर पर लिखा था- ‘मेरा बेटा 4 जिलों का अपराधी है।’ बेहट क्षेत्र के मिरगपुर पान्जूवाला निवासी हुकमचंद ने अपने बड़े बेटे अशोक, उसकी पत्नी संगीता और बेटे भारत पर करोड़ों रुपए की ठगी, वृद्धाश्रम की जमीन पर कब्जा करने, पत्नी की हत्या और उसे जहर देकर मारने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। हुकमचंद ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उसने बताया कि वह मूल रूप से ग्राम तितरवाड़ा का रहने वाला है। उसके मुताबिक वर्ष 2001 में उसने अपनी नौकरी और रिटायरमेंट से मिली रकम से मिरगपुर पान्जूवाला में खसरा नंबर 6 और 7 की करीब 13 बीघा जमीन पर वृद्धाश्रम बनवाया था। इसका उद्देश्य गरीब और असहाय बुजुर्गों की नि:शुल्क सेवा करना था। शिकायत के अनुसार वर्ष 2001 से 2021 तक यहां बुजुर्गों की सेवा की गई। बड़े बेटे पर चार जिलों के लोगों से रकम लेने का आरोप हुकमचंद का आरोप है कि उसका बड़ा बेटा अशोक मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर के कई लोगों से रकम लेकर वापस नहीं कर रहा है। कुछ लोगों की रकम उसने सामाजिक प्रतिष्ठा और लोकलाज के कारण खुद लौटाई। आरोप है कि अशोक परिवार सहित फरार हो गया और कई लोगों के करोड़ों रुपए फंस गए। हुकमचंद ने शामली के शिवचरण गर्ग के 15 लाख रुपए भी अशोक पर बकाया होने की बात कही है। इसी वजह से उसने बैनर पर ‘मेरा बेटा 4 जिलों का अपराधी है’ लिखकर पुलिस का ध्यान आकर्षित किया। बिना भुगतान जमीन का बैनामा कराने का आरोप हुकमचंद ने आरोप लगाया कि अशोक ने उसके और छोटे बेटे उत्तम कुमार से वृद्धाश्रम की जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया। इसके बदले दोनों को कोई रकम नहीं दी गई। आरोप है कि बाद में शाकुंभरी रोड स्थित वृद्धाश्रम की जमीन पर कब्जा कर वहां ‘व्योम बाइट होटल’ बना दिया गया। बुजुर्ग ने पुलिस से जमीन वापस दिलाने की मांग की है। पत्नी की हत्या और खुद को जहर देने का आरोप हुकमचंद ने अपनी पत्नी शबरती की मौत को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका दावा है कि संपत्ति हड़पने के लिए षड्यंत्र के तहत उसकी पत्नी की हत्या की गई। साथ ही उसे भी धीमा जहर देकर मारने की कोशिश की गई। उसने बताया कि इन घटनाओं की जानकारी उसने अपने छोटे बेटे उत्तम कुमार को दी थी। 2024 में पिता-पुत्र से मारपीट का आरोप हुकमचंद के मुताबिक 1 जनवरी 2024 को करीब 3:30 बजे उत्तम कुमार उसका हालचाल जानने वृद्धाश्रम पहुंचा था। आरोप है कि वहां अशोक, भारत और संगीता ने एकराय होकर दोनों के साथ मारपीट की। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बुजुर्ग का कहना है कि घटना की वीडियो उसके पास सुरक्षित है। उसने पुलिस से वीडियो के आधार पर भी कार्रवाई करने की मांग की है। एसएसपी से कार्रवाई और सुरक्षा मांगी हुकमचंद ने अशोक, संगीता और भारत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने, वृद्धाश्रम की जमीन वापस दिलाने और खुद व छोटे बेटे उत्तम कुमार की सुरक्षा की मांग की है। उसने कहा कि उसे अपने बड़े बेटे से जान का खतरा है। पुलिस लाइन में बैनर लेकर पहुंचने के बाद मामला चर्चा में रहा। हालांकि, प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच और सत्यापन होना बाकी है। जमीन के बैनामे, संपत्ति, कथित ठगी, पत्नी की मौत और मारपीट से जुड़े दस्तावेज व वीडियो की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MLA छोटेलाल वर्मा के अंतिम दर्शन को 10,000 लोग उमड़े:आगरा में शव नगला देवहंस लाया गया, क्षेत्र में शोक
    Next Article
    मुरादाबाद में पकड़ा गया 18वां तेंदुआ:कई दिनों से घूम रहा था; 3 अगस्त से वन विभाग चलाया जा रहा रेस्क्यू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment