Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों का दौरा:त्रिशूल डिफेंस म्यूजियम और डोम थिएटर की सराहना, स्वच्छता व्यवस्था को बताया अनुकरणीय

    11 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में शुक्रवार को सेना के वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल हेलीकॉप्टर से पहुंचा। इस दल का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेन गुप्ता ने किया। उनके साथ लेफ्टिनेंट जनरल डीजी मिश्रा, मेजर जनरल आईएस गिल और ब्रिगेडियर हरजीत प्रीत पाल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। आगमन के बाद सभी अधिकारी सर्किट हाउस पहुंचे। सर्किट हाउस पर अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी अधिकारी नगर निगम द्वारा विकसित 'त्रिशूल इंडियन डिफेंस म्यूजियम' पहुंचे। यहां मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह और नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने उनका औपचारिक स्वागत किया। सैन्य अधिकारियों को संग्रहालय की अवधारणा, विकास प्रक्रिया और इसके राष्ट्रीय महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। संग्रहालय में भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना द्वारा विभिन्न युद्धों में उपयोग किए गए अस्त्र-शस्त्र, मिसाइलें, विमान, हेलीकॉप्टर और नौसैनिक मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं। अधिकारियों ने सभी प्रदर्शनों का बारीकी से अवलोकन किया और तकनीकी प्रस्तुति की सराहना की। अधिकारियों ने संग्रहालय परिसर में बने अत्याधुनिक डोम थिएटर का भी दौरा किया। यहां भारतीय सेना के सैन्य अभियानों और युद्धों की गौरवगाथाओं को ऑडियो-विजुअल माध्यम से दिखाया गया। ट्रेंच गैलरी, प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो जैसी आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित व्यवस्थाओं ने सभी को प्रभावित किया। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि यह देश का पहला सैन्य संग्रहालय है, जिसे किसी नगरीय निकाय द्वारा छावनी क्षेत्र के बाहर विकसित किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सहयोग से स्थापित इस संग्रहालय में रक्षा मंत्रालय और प्रमुख रक्षा उत्पादन संगठनों जैसे डीआरडीओ, एचएएल तथा एमडीएल द्वारा प्रदत्त उन्नत रक्षा तकनीकों का संग्रह प्रदर्शित है। पटेल ने कहा कि यह संग्रहालय राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करने का एक सशक्त केंद्र है। इस दौरे के दौरान अधिकारियों ने सर्किट हाउस परिसर में विकसित योग पथ, सांस्कृतिक संरचनाओं और काकोरी स्मारक का भी अवलोकन किया। शहर की स्वच्छता व्यवस्था की सराहना करते हुए उन्होंने नगर निगम की कार्यशैली की प्रशंसा की और कहा कि राष्ट्रभावना, सांस्कृतिक विरासत और स्वच्छता के समेकित विकास ने मुरादाबाद को विशिष्ट पहचान प्रदान की है। कार्यक्रम के अंत में नगर आयुक्त ने लेफ्टिनेंट जनरल सेन गुप्ता को भगवान श्रीराम की प्रतिमा एवं मंडलीय गजेटियर स्मृति-चिह्न स्वरूप भेंट किया। मुरादाबाद का यह प्रयास सैन्य-वैज्ञानिक उत्कृष्टता, सांस्कृतिक चेतना और स्वच्छता के समन्वय का प्रभावी उदाहरण बनकर उभर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशाम्बी में ट्रैक्टर-पिकअप भिड़ंत:दो युवकों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    बजरंग दल की आज सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी:मुरादाबाद में 25 टीमें सक्रिय, विरोध पर परिवार को बुलाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment