Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में सास की हत्या करने वाला दामाद अरेस्ट:बहस के बाद सीने में मारी थी गोली, दोस्त पहले ही जा चुका है जेल

    11 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में सास की हत्या करने वाले युवक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। उसके कब्जे से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया तमंचा भी बरामद किया है। वारदात में शामिल युवक के दोस्त को पुलिस पहले ही अरेस्ट करके जेल भेज चुकी है। 12 फरवरी की शाम मझोला थाना क्षेत्र में मंसूरी कॉलोनी सफेद कोठी के पास रूखसाना(45 साल) पत्नी शकील की उसके दामाद गुलनवाज ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना में उसके साथ उसका दोस्त मुस्तफा भी शामिल था। वारदात में मृतका की पुत्री शाहिबा की तहरीर के आधार पर थाना मझोला पुलिस ने मृतका के दामाद गुलनवाज पुत्र मौ0 हनीफ निवासी पंडित नंगला थाना कटघर जनपद मुरादाबाद और उसके दोस्त मुस्तफा पुत्र नामालूम निवासी नामालूम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने वारदात के अगले ही दिन नामजद अभियुक्त मुस्तफा पुत्र यामीन निवासी गली नं0 04 मोती वाली मस्जिद के पास करूला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। मामले में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त अभियुक्त गुलनवाज पुत्र मौ0 हनीफ निवासी पंडित नंगला थाना कटघर को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उसका विवाह लगभग पांच वर्ष पूर्व शाहिबा पुत्री शकील, निवासी जयन्तीपुर, थाना मझोला, जनपद मुरादाबाद के साथ हुआ था। उसकी पत्नी घरेलू विवाद के कारण अपने मायके में रह रही थी। वह अपने मित्र मुस्तफा के साथ पत्नी को लाने के लिए जयन्तीपुर गया था। जहां उसकी सास रुखसाना व अन्य परिजनों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। गुलनवाज ने पुलिस पूछताछ में बताया कि गुस्से में आकर उसने अपने पास रखे 12 बोर तमंचे से रुखसाना के गले पर फायर कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट:बेटे को बचाने पर किया हमला, पिता गंभीर घायल; जिला अस्पताल रेफर
    Next Article
    एटा में भतीजों ने चाचा को लाठी-डंडों से पीटा:अधेड़ की हालत गंभीर, पुलिस ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment