Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट:बेटे को बचाने पर किया हमला, पिता गंभीर घायल; जिला अस्पताल रेफर

    12 hours ago

    1

    0

    रामपुर के कोतवाली गंज क्षेत्र के सेजनी नानकार मोहल्ले में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में अनवार नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके बेटे नवाब को हल्की चोटें आईं। अनवार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल अनवार ने गंज थाने में तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुफ नामक व्यक्ति अपने तीन साथियों के साथ उनके बेटे नवाब को जबरन खींचकर ले जा रहा था। जब अनवार ने इसका विरोध किया, तो राहुफ और उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। मारपीट के बाद परिजन अनवार को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत उन्हें मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ने अनवार की हालत को देखते हुए उन्हें सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर लिया, जहां उनका इलाज जारी है। अनवार ने कानून पर भरोसा जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, आरोपी राहुफ ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी प्रकार की मारपीट नहीं की है। गंज थाना प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस गंभीरता से छानबीन कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी से झगड़ते थे पिता की हत्या कर लिया बदला:बलिया में पहले सिर पर कड़ा मारा, पेट में 5 बार चाकू घोपा, दंपति गिफ्तार
    Next Article
    मुरादाबाद में सास की हत्या करने वाला दामाद अरेस्ट:बहस के बाद सीने में मारी थी गोली, दोस्त पहले ही जा चुका है जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment