Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में शराब कारोबारी रोहित सूरी पर धोखाधड़ी की FIR:डेढ़ करोड़ हड़पने और हत्या की धमकी देने का आरोप; पत्नी और बेटा भी आरोपी

    12 hours ago

    2

    0

    मुरादाबाद पुलिस ने शराब कारोबारी रोहित सूरी, उनकी पत्नी शालू सूरी और बेटे माधव सूरी समेत लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में FIR दर्ज की है। कोर्ट के आदेश पर यह मुकदमा मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने पर दर्ज किया गया है। इसमें शराब कारोबारी पर डेढ़ करोड़ रुपए हड़पने और बार-बार तगादा करने पर पीड़ित और उसकी फैमिली की हत्या कराने की धमकी देने के आरोप हैं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दीनदयाल नगर फेस टू निवासी नितिन अग्रवाल ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिसके आधार पर कोर्ट ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। सिविल लाइंस थाने पर राजेश गुप्ता निवासी स्वरूप नगर कानपुर, रोहित सूरी निवासी दिल्ली रोड, शालू सूरी पत्नी रोहित सूरी, माधव सूरी पुत्र रोहित सूरी और सूरी वाइन्स में काम करने वाले राहुल दुबे को नामजद किया गया है। FIR में नितिन अग्रवाल ने कहा है उनकी फर्म सलूजा वाइन एन लिकर एल० एल० पी० स्थित मैनाठर की पुलिया लाकडी फाजलपुर वर्तमान C/० प्रोपरटी बोम्बर्स एच0सी0-38, रामगंगा विहार द्वितीय मुरादाबाद है। जिसको नियत प्राधिकारी द्वारा सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में एल्कोहल के डिस्ट्रीब्यूशन के व्यापार के लिए अनुज्ञात किया गया था। नितिनत के अनुसार उनकी फर्म को रोर स्ट्रांग बीयर (अल्कोहल) के ब्राड ओनर फर्म एवरीथींग एल्स रिटेल वर्ल्ड दिल्ली रोड, मुरादाबाद द्वारा (पार्टनर माधव सूरी व शालू, सूरी) व उनके द्वारा अधिकृत रोहित सूरी के द्वारा रार स्ट्रांग बियर के संपूर्ण उत्तर प्रदेश डिस्ट्रब्यूशन के लिए जुलाई 2022 में अधिकृत किया गया। आरोप है कि रोहित सूरी के आश्वासन के उपरान्त नितिन अग्रवाल ने करीब 1.56 करोड़ रुपए व्यापार में लगाए और माल खरीद कर मार्केट में डिस्ट्रीब्यूट करा दिया। आरोप है कि रोहित सूरी द्वारा यह बताया गया उन्हें 100 रुपए प्रति पेटी के हिसाब से कमीशन दी जाएगी। जबकि रुपयों की उगाही का पूरा खर्च रोहित सूरी और उनकी कंपनी एवरीथिंग एल्स रिटेल वर्ल्ड उठाएगी। आरोप है कि कई माह बीतने के बाद भी रोहित सूरी ने कोई रकम नहीं दी। पैसे मांगने पर बार-बार टाल मटोल करते रहे। नितिन अग्रवाल का आरोप है कि जब उन्होंने तकादा सख्त किया तो रोहित सूरी और उनकी फर्म ब्रांड ओनर फर्म एवरीथींग एल्स रिटेल वर्ल्ड के द्वारा वर्ष जुलाई 2023 में पुनः षडयंत्र के तहत प्रपंच रचते हुए बिना जानकारी के कानपुर की एक नई फर्म पीति पलेवर्स स्थित 89बी,दादा नगर, कानपुर नगर कानपुर को मार्केट से रुपयों की उगाही के लिए नियुक्त किया। जिसके प्रोपराईटर राजेश गुप्ता हैं। नितिन का आरोप है कि फरवरी 2025 के अंतिम सप्ताह में उन्हें एक फर्जी अथोरिटी लेटर द्वारा प्राप्त हुई जिससे ज्ञात हुआ की इन सभी ने हमसाज होकर उनकी करोड़ों रुपए की रकम को प्रीति फ्लेवर्स के एकाउन्ट में ट्रांसफर करा दिया है। रोहित का आरोप है कि काफी प्रयास करने के बाद भी कोई हल नहीं निकला। आरोप है कि 7 अप्रैल 2025 को कांठ रोड पर धमकी दी गई कि अगर रकम का तकादा किया गया तो जान गवानी पडे़गी और लाश भी परिवार वालो को नहीं मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में निकाली गई भव्य कलश यात्रा:कलश रखकर चल रही महिलाओं पर हुई पुष्पवर्षा, घोड़े नाचे, डीजे पर थिरके युवा
    Next Article
    बहनोई के बाद 10वें दिन साले की मौत:13 अप्रैल को हुआ था हादसा, कार ने मारी थी बाइक को टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment