Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में तेंदुए ने किसान पर किया हमला:चेहरे पर गहरे घाव, ग्रामीणों के शोर मचाने पर भागा

    1 hour ago

    1

    0

    मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में तेंदुए ने गन्ना काट रहे 40 वर्षीय किसान कपिलदेव सिंह पर हमला कर दिया। पंजों के वार से किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। पास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने लाठी-डंडे लेकर शोर मचाया, जिसके बाद तेंदुआ भाग गया। कुछ ही घंटों के भीतर दो गांवों में तेंदुए के हमलों की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। कपिलदेव सिंह, कांठ थाना क्षेत्र के रायपुर खुर्द गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 7 बजे वह अपने खेत में बीज के लिए गन्ना काट रहे थे। कुछ दूरी पर गांव के रूपकिशोर और विनय पाल की पत्नी मिथलेश समेत अन्य ग्रामीण भी खेतों में काम कर रहे थे। कपिलदेव गन्ना काटते हुए जैसे ही आगे बढ़े, तभी गन्ने की फसल में छिपा तेंदुआ अचानक उन पर झपट पड़ा। तेंदुए के हमले से वह चीख पड़े। उनकी आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे किसान लाठी-डंडे लेकर मौके पर दौड़े। किसानों ने शोर मचाया और डंडे फटकारे, जिसके बाद तेंदुआ गन्ने के खेत में घुसकर गायब हो गया। हमले में कपिलदेव के माथे, चेहरे और कंधे पर पंजों के गहरे घाव हो गए। परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत कांठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां डॉ. राकेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर, लाठी-डंडों के साथ जुटे किसानों ने उस गन्ने के खेत को घेर लिया, जिसमें हमला करने के बाद तेंदुआ घुसा था। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी तेंदुए का कोई पता नहीं चल सका। एक दिन पहले गांव राजीपुर खद्दर में भी तेंदुए ने हमला किया था। वहां छत पर मच्छरदानी लगी चारपाई पर अपनी मां पिंकी के साथ सो रही 6 वर्षीय बच्ची दिया को तेंदुए ने घायल कर दिया था। लगातार हो रही इन घटनाओं और बार-बार तेंदुए के दिखाई देने से रायपुर खुर्द, डुडैला, मिलक, पहाड़मऊ, महमूदपुर भगवानदास, भरतपुर और मैडेया समेत आसपास के गांवों में भय का माहौल बना हुआ है। किसान पर तेंदुए के हमले की सूचना मिलते ही वन रेंजर ग्रीशचंद्र श्रीवास्तव, डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह और वन दरोगा राजेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के खेतों में तलाशी अभियान चलाया। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया है, ताकि तेंदुए को जल्द पकड़कर लोगों को राहत दी जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर कांड पर मुजफ्फरनगर में आक्रोश, सड़कों पर प्रदर्शन:नाबालिग से दुराचार-हत्या के विरोध में कैंडल मार्च, न्याय की मांग
    Next Article
    एलडीए अब पुराने कॉम्प्लेक्स तोड़कर बनाएगा नए टावर::60% सहमति पर होगा पुनर्विकास, कई बाजार और भवन सूची में शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment