Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में उपज का प्रादेशिक अधिवेशन:पत्रकारों से जुड़े मुद्दे पर हुई चर्चा, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार हुए शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शनिवार को मुरादाबाद पहुंचे। वे दिल्ली रोड स्थित राही होटल में उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) के प्रादेशिक अधिवेशन में शामिल हुए। इस अवसर पर उनका स्वागत किया गया। इस अधिवेशन में पत्रकारिता, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव त्रियुग नारायण तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार बलदेव भाई शर्मा और विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह भी मौजूद रहे। उपज प्रेस के बैनर तले आयोजित इस अधिवेशन में पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें मीडिया की भूमिका, वर्तमान सामाजिक परिदृश्य, पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां और उसके भविष्य जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर होटल परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अधिवेशन में बड़ी संख्या में पत्रकार, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में संदिग्ध अवस्था में किसान की मौत:परिजनों ने सांप के डसने की आशंका जताई
    Next Article
    देवरिया में दवा का नाम पूछने पर विवाद:डॉक्टर पर अभद्रता और मारपीट का आरोप, वीडियो आया सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment