Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में कचरे से बनेगा ईंधन:प्रदूषण कम करने की नई पहल शुरू, शहर को साफ- बेहतर बनाने पर है फोकस

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण और प्रदूषण नियंत्रण को मजबूत बनाने के लिए नगर निगम ने ‘RDF रोडमैप’ लागू किया है। इसके तहत कचरे को ईंधन में बदलकर उपयोग करने की व्यवस्था विकसित की जाएगी, जिससे शहर को साफ और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके। नगर निगम और एनवायरमेंटल मैनेजमेंट सेंटर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से गोरखनाथ क्षेत्र के एक होटल में आयोजित राउंड टेबल कांफ्रेंस में ‘RDF रोडमैप’ मार्गदर्शिका जारी की गई। इस पहल का उद्देश्य ठोस कचरे के निस्तारण को बेहतर बनाते हुए प्रदूषण पर नियंत्रण करना है। कचरे से बनेगा वैकल्पिक ईंधन महापौर डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि अब कचरा सिर्फ हटाने की चीज नहीं, बल्कि उससे उपयोगी संसाधन तैयार किए जा रहे हैं। कचरे से तैयार RDF और टोरीफाइड चारकोल का इस्तेमाल सीमेंट उद्योगों में कोयले के विकल्प के रूप में होगा। इससे प्रदूषण घटेगा और कचरा भराव स्थलों पर दबाव कम होगा। इस योजना को नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम और स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ा गया है। नगर निगम गोरखपुर को ‘जीरो वेस्ट’ और सस्टेनेबल सिटी के रूप में विकसित करने के लक्ष्य पर काम कर रहा है, ताकि शहर मॉडल के रूप में सामने आ सके। घर से ही कचरा अलग करने पर जोर नगर निगम ने घर-घर कचरे को अलग-अलग इकट्ठा करने यानी सोर्स सेग्रीगेशन पर जोर बढ़ाया है। साथ ही प्रोसेसिंग प्लांट की क्षमता बढ़ाकर कचरे को वैज्ञानिक तरीके से ईंधन में बदलने की योजना पर काम किया जा रहा है। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि रोडमैप के तहत परिवहन, गुणवत्ता जांच और सप्लाई चेन को मजबूत किया जाएगा। इससे उद्योगों को लगातार बेहतर गुणवत्ता का RDF मिल सकेगा और पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित होगी। खुले में कचरा जलाने पर लगेगी रोक इस पहल से खुले में कचरा जलाने और डंपिंग की समस्या कम होगी, जिससे वायु प्रदूषण पर नियंत्रण मिलेगा। यह व्यवस्था सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देते हुए शहर को साफ और टिकाऊ बनाएगी। कार्यक्रम में शामिल तकनीकी विशेषज्ञों ने कचरा प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव दिए और नई व्यवस्था को सफल बनाने पर जोर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में ई-रिक्शा से स्टंटबाजी, VIDEO:नेशनल हाईवे पर जान जोखिम में डालकर बना रहे रील
    Next Article
    भाजपा को सत्ता से हटाने का किया आह्वान:कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 2027 में एकजुट होने को कहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment