Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा को सत्ता से हटाने का किया आह्वान:कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 2027 में एकजुट होने को कहा

    1 hour ago

    1

    0

    कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी प्रदीप नरवाल बुलंदशहर पहुंचे। उन्होंने यहां कांग्रेस शहर अध्यक्ष इंजीनियर रवि लोधी को उनकी शादी की शुभकामनाएं दीं। कैलाशपुरी स्थित उनके आवास पर कार्यकर्ताओं ने नरवाल का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी, उपाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव और मनरेगा कॉर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदीप नरवाल का माला पहनाकर और बुके भेंटकर स्वागत किया। राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद के सभी नेता एकजुट होकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा लड़ी जा रही लड़ाई को बूथ स्तर पर मजबूत करें। उन्होंने भाजपा की जनविरोधी और राष्ट्रविरोधी नीतियों को उजागर करने का आह्वान किया। नरवाल ने आगामी 2027 में भाजपा को प्रदेश की सत्ता से और 2029 में देश की सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस को एकमात्र विकल्प बताया। उन्होंने स्वागत करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़, अध्यक्ष सुभाष शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष अब्दुल नाफे अंसारी, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष आदेश मुद्गल, पीसीसी सदस्य राहुल गोविंद, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनवर चौहान, जिलाध्यक्ष ज़िया उर रहमान और पूर्व सफाई आयोग के अध्यक्ष हर्षवर्धन वाल्मीकि सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में कचरे से बनेगा ईंधन:प्रदूषण कम करने की नई पहल शुरू, शहर को साफ- बेहतर बनाने पर है फोकस
    Next Article
    पहले हाथ जोड़े फिर मंदिर में की चोरी, VIDEO:12 पूजा की थालियों से रुपए उठाए, जेब में रखकर हो गया फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment