Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद-नगर सीट पर भाजपा की पहली पसंद केके मिश्रा:सपा के पसंदीदा उम्मीदवार लाखन सिंह सैनी, बसपा से आचार्य राजेश शर्मा; जानें विधायक का क्या हुआ

    4 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद जिले की मुरादाबाद नगर सीट पर भाजपा विधायक रितेश गुप्ता को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 74% जनता का मत है कि इन्हें 2027 के चुनाव में टिकट नहीं मिलना चाहिए। सर्वे में हिस्सा लेने वाले सिर्फ 17 फीसदी लोग चाहते हैं कि रितेश गुप्ता का फिर से टिकट मिले,जबकि 9% लोगों का कहना है कि वे अभी कह नहीं सकते कि विधायक को टिकट मिलना चाहिए या नहीं। मुरादाबाद महानगर सीट पर भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद केके मिश्रा हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर समाजवार्दी पार्टी और तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद केके मिश्रा हैं। उन्हें 77% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर मौजूदा विधायक रितेश गुप्ता हैं। दो बार के विधायक रितेश गुप्ता को 18% लोगों ने पसंद किया है। तीसरे नंबर पर मनोज गुप्ता हैं, उन्हें 3% लोगों ने पसंद किया है। जबकि चौथे नंबर पर प्रिया अग्रवाल हैं, जिन्हें महज एक फीसदी लोगों ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद लाखन सिंह सैनी हैं। इन्हें 32% लोगों ने पसंद किया है। जयवीर यादव को 24%, हाजी यूसुफ अंसारी को 20% और राहुल सिंह को 9% लोगों ने पसंद किया है। जबकि बाकी बचे 15% में कई अन्य उम्मीदवार हैं। बसपा में पहली पसंद आचार्य राजेश शर्मा हैं। इन्हें 41% लोगों ने पसंद किया है। विशाल शर्मा लाठे को 25%, इरशाद सैफी एडवोकेट को 20% लोगों ने पसंद किया है। जबकि बसपा के पक्ष में वोट करने वाले 14% लोग अन्य उम्मीदवार चाहते हैं, जिसमें कई नाम हैं। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में 7296 अभ्यर्थी होमगार्ड भर्ती परीक्षा देंगे:अन्य जिलों के अभ्यर्थी शामिल; जूते उतरवाए, महिला अभ्यर्थी भावुक हुई
    Next Article
    बदायूं में होमगार्ड भर्ती परीक्षा जारी:दूसरे दिन कड़ी निगरानी में 31,392 अभ्यर्थी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment