Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद शहर में घर में घुसा तेंदुआ:तेंदुए को घूमता देख निकली घर वालों की चीख; हिम्मत जुटाक बाथरूम में बंद किया

    4 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद शहर में शुक्रवार सुबह एक तेंदुआ घर में घुस गया। जैसे ही मकान माललकिन ने तेंदुए को घर में चहलकदमी करते देखा,उसकी चीख निकल गई। तेंदुए को देख पूरा परिवार सहम गया। इतने में तेंदुआ घर के बाथरूम में जा घुसा। तभी महिला के बेटे ने हिम्मत जुटाकर बाथरूम का गेट बाहर से बंद कर दिया। घटना की खबर आसपास के घरों में फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटना मुरादाबाद शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हरथला गंगा मंदिर मोहल्ले की है। सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट को जाने वाले रास्ते के अपोजिट मेघराम का घर है। मेघराम के घर में वह और उनके बड़े भाई हुकम सिंह रहते हैं। दोनों भाई किसान हैं। तेंदुआ सुबह 7:25 बजे छत के रास्ते मेघराम के घर में घुस आया। तेंदुआ जीने की सीढ़ियों से नीचे उतरा। उस वक्त मेघराम की मां शकुंतला देवी जीने के पास में ही पड़ी चारपाई पर बैठी थीं। बेटा मेघराम कमरे में बैठा था और मेघराम की पत्नी सुमन किचन में चाय बना रही थीं। मेघराम का बड़ा भाई हुकुम सिंह दूध पहुंचाने घर से बाहर गया था। जबकि मेघराम के दो बेटे सुमित और सौरभ दूसरे कमरे में सो रहे थे। सबसे पहले जीने के पास बैठी मेघराम की मां शकुंतला देवी ने तेंदुए को जीने से घर में उतरते देखा। यह देख उनकी चीख निकल पड़ी। तड़के 4 बजे से एरिया में छतों पर टहल रहा था तेंदुआ मेघराम के बड़े भाई हुकुम सिंह ने दैनिक भास्कर को बताया कि, तड़के करीब 4 बजे से इलाके में तेंदुए के आने का शोर था। कुछ लोगों ने मोहल्ले की छतों पर तेंदुए को घूमते देखा था। इलाके में रहने वाले मुस्लिम परिवार सुबह सहरी के लिए जागे तो उन्होंने तेंदुए की आहट सुनी। कुछ लोगों ने तेंदुए को छतों पर भी देखा। इस बीच तेंदुआ गंगा मंदिर में भी देखा गया। इससे लोग घबरा गए। हुकुम सिंह कहते हैं- सभी लोगों ने समझा कि दिन निकल आया है तो तेंदुआ चला गया होगा। खेत किसान होने की वजह से हमारे यहां गाय-भैंस भी पलती हैं। सुबह 6 बजे मैं दूध पहुंचाने के लिए घर से निकल गया था। जाते समय कहकर गया था कि दरवाजा बंद रखना तेंदुआ मोहल्ले में घूम रहा है। कुछ देर बाद पता चला कि तेंदुआ हमारे घर में ही घुस आया है। मोहल्ले की छतों पर भीड़ जमा हुई तेंदुए की सूचना पर पूरे मोहल्ले में छतों पर भीड़ जमा हो गई। तुरंत पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने पिंजरा और जाल मंगाया। भीड़ को हटाने के लिए भी पुलिस को मशक्त करनी पड़ी। इलाके में तेंदुआ घुस आने की खबर से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। जिस इलाके में तेंदुआ घर में घुसा है, वहीं शहर के कई नामी स्कूल हैं। इससे पूरे शहर में अभिभावकों में भी डर बैठ गया। पीलीभीत से रेस्क्यू करने पहुंची टाइगर रिजर्व की टीम तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए पीलीभीत से वन विभाग की विशेषज्ञ टीम मुरादाबाद पहुंची है। टीम ने पूरे घर और इलाके को खाली करा दिया है। टीम पिंजड़ा और जाल लेकर घर के अंदर पहुंच चुकी है। तेंदुए को ट्रैंकुलाइजर की मदद से बेहोश करने के बाद रेस्क्यू किया जाएगा। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में BDO की दो गाड़ियों में लगी आग:पेट्रोल डालकर जलाने की आशंका, किराए के मकान के बाहर पार्क थीं
    Next Article
    दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 लोग आरोपमुक्त, कोर्ट का बड़ा फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment