Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेसी इवेंट के 33 हजार दर्शकों का पैसा लौटेगा:बंगाल CM बोले- स्पोर्ट्स बजट से होगा रिफंड; VIP कल्चर पर उठे थे सवाल

    41 minutes ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने लियोनेल मेसी के कोलकाता इवेंट में पहुंचे करीब 33 हजार दर्शकों को टिकट का पैसा लौटाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि रिफंड की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भुगतान राज्य के स्पोर्ट्स बजट से किया जाएगा। मेसी का यह इवेंट पिछले साल दिसंबर में कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुआ था। यहां भारी भीड़ और अव्यवस्था के कारण दर्शकों को परेशानी हुई थी। मैदान के पास VIP और अधिकारियों की भीड़ जुटने से कई लोगों को मेसी ठीक से दिखाई नहीं दिए। टिकट की कीमत 4 से 8 हजार रुपए के बीच थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई आम लोगों ने टिकट खरीदने के लिए अपनी बचत तक खर्च कर दी थी। उन्होंने एक डिलीवरी वर्कर का उदाहरण देते हुए कहा कि उसने मेसी को देखने के लिए पूरे साल की बचत लगा दी थी। खेल संगठनों में राजनीतिक दखल खत्म करने की बात मुख्यमंत्री ने खेल प्रशासन में राजनीतिक हस्तक्षेप पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि खेल संगठनों को चलाने की जिम्मेदारी ऐसे लोगों के पास होनी चाहिए, जिन्हें खेल की समझ हो। उन्होंने राज्य में खेल सुविधाएं बढ़ाने के लिए 400 करोड़ रुपए के बजट की घोषणा की। इसके तहत सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में श्री अरविंदो स्टेडियम नाम से मिनी इंडोर स्टेडियम बनाने की योजना है। इस साल 100 स्टेडियम तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। 8 खिलाड़ियों को पुलिस में नौकरी के नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री ने बताया कि 2015 से मुख्यमंत्री कार्यालय में लंबित खिलाड़ियों की नियुक्ति से जुड़ी फाइलें अब मंजूर हो गई हैं। कार्यक्रम में 8 खिलाड़ियों को पुलिस कांस्टेबल की नियुक्ति के पत्र दिए गए। इसके अलावा 145 खेल हस्तियों को कुल 4.31 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। यह राशि ‘अटल खेल सम्मान’ जैसी नई खेल कल्याण योजनाओं के तहत दी गई है। मेसी इवेंट में क्या हुआ था? सॉल्ट लेक स्टेडियम में मेसी का ‘GOAT इंडिया टूर’ इवेंट हुआ था। कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था के कारण फैंस नाराज हो गए थे। मैदान के पास VIP, नेता और अधिकारियों की भीड़ जमा हो गई थी। इससे कई दर्शकों को मेसी ठीक से दिखाई नहीं दिए। स्थिति बिगड़ने के बाद स्टेडियम में हंगामा शुरू हो गया। नाराज फैंस ने कुर्सियां और बोतलें फेंकीं। सुरक्षा कारणों से मेसी करीब 15-20 मिनट बाद ही स्टेडियम से निकल गए। मेसी इंडिया टूर पर कहां-कहां गए, नीचे ग्राफिक्स में ---------------- मेसी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… मेसी के जन्मदिन पर सबसे बड़ा 85 फीट का स्टैच्यू:70 टन स्टील, 18 महीने में तैयार हुआ; वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के 39वें जन्मदिन के मौके पर उनका सबसे बड़ा स्टैच्यू बनाया गया। बुधवार 24 जून को अर्जेंटीना के पटागोनिया के कट्राल शहर में मेसी की 85 फीट ऊंची मूर्ति का उद्धघाटन किया गया। यह दुनिया में मेसी की अब तक की सबसे बड़ी प्रतिमा है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘टॉक्सिक’ की कमाई में लगातार गिरावट:चौथे दिन ₹24.50 करोड़ कमाए; पहले दिन के मुकाबले कलेक्शन में 75.8% की गिरावट
    Next Article
    PCB ने खिलाड़ियों को इमरान खान पर बोलने से रोका:कहा- ब्रिटिश मीडिया के सवालों से बचें; पूर्व कप्तान के बेटों के इंटरव्यू के बाद फैसला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment