Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मासूम बेटे के कपड़ों से लिपट फूट-फूटकर रोई मां:कहा- मुझे मार देता, कलेजे के टुकड़े को क्यों काटा; झांसी में बाप ने हत्या कर आत्महत्या की थी

    13 hours ago

    1

    0

    झांसी में 3 साल के इकलौते बेटे की हत्या करके पिता प्रेम सिंह रायकवार (38) ने सुसाइड कर लिया। बच्चे की मां आशा इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। वो सुध-बुध खो बैठी है। रो-रोकर बुरा हाल है। बार-बार बेहोश हो जा रही है। पानी के छींटे मार-मारकर होश में लाया जा रहा है। उठते ही वो बेटे को तलाशने लगती हैं। जब बेटा नजर नहीं आया तो कमरे में जाकर उसके कपड़े उठा लाईं। कपड़ों को ही बेटा समझकर दुलार करने लगी। यह देख जेठानी कपड़े छीनने लगी तो रोते हुए बोली- ‘मेरे बेटे को मत छीनो।’ कपड़ों से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगीं। फिर बेहोश होकर गिर पड़ीं। जब परिजन बताते हैं कि बेटा भरत मर चुका है। तब कहती हैं- ‘अगर मारना ही था तो मुझे मार देता। मेरे कलेजे के टुकड़े को चाकू से नहीं काटना चाहिए था। इतनी भी लड़ाई नहीं थी। मैंने तो सोचा था कि बाप के पास सोया है। पता होता तो कभी नहीं सोने देती। शराब ने घर मिटा दिया।’ पूरा मामला शुक्रवार (24 अप्रैल) देर रात रक्सा थाना क्षेत्र के ढिमरपुरा गांव का है। यह 3 तस्वीर देखिए… अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- रक्सा के ढिमरपुरा गांव निवासी प्रेम सिंह रायकवार (38) खेती किसानी करता था। उसकी शादी लगभग 6 साल पहले आशा से हुई थी। उनकी दो बेटियां तुलसी (5) और विनीता (4) हैं। सबसे छोटा बेटा भरत (3) था। प्रेम सिंह और एक अन्य भाई लखपत गांव में रहते थे, जबकि चार भाई, पिता के साथ घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में बने मकान में रहते हैं। पड़ोसियों ने बताया कि प्रेम बहुत शराब पीता था। शुक्रवार को पड़ोसी जाहर पाल के बेटे सुमित की शादी थी। इसमें प्रेम गया था। शादी में प्रेम ने बहुत शराब पी रखी थी। वह नशे में पंगत को खाना परोस रहा था। किसी तरह लोगों ने उसे संभाला। शराब पीकर लौटा और पत्नी से झगड़ा के बाद वारदात पत्नी आशा ने बताया- 24 अप्रैल की शाम को पति प्रेम पड़ोसी की शादी में खाना खाने गए थे। वहां से शराब पीकर रात 1 बजे घर आए। जब मैंने शराब पीने का कारण पूछा तो झगड़ा करने लगे। तब मैंने अपनी सास से कह दिया। सास ने डांटा तो कमरे में जाकर लेट गए। थोड़ी देर में वो मेरे पास से बेटे भरत को उठाकर ले गए। मैंने देख लिया, सोचा कि पिता के पास लेटा है। तब कमरे का गेट खुला था। फिर मुझे नींद आ गई। थोड़ी देर बाद जगी तो कमरे का गेट बंद था। सोचा कि बच्चा दूध पीने नहीं आया। तब मैंने दरवाजा खटखटाया तो कोई जबाव नहीं आया। खिड़की से देखा तो पति फंदे पर लटके थे, लेकिन बच्चा नहीं दिखा। तब जेठानी रचना को जगाया। मैंने दोबारा दरवाजा खटखटाया, क्योंकि मुझे लगा कि बच्चा उठकर दरवाजा खोल देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तब दोबारा खिड़की से देखा तो बच्चा जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। उसका चाकू से गला कटा था। यह देखकर मेरे होश उड़ गए। रतनगढ़ मंदिर जाकर छोड़ी थी शराब आशा ने आगे बताया कि पति बहुत ज्यादा शराब पीते थे। इसी बात को लेकर विवाद होता था। कुछ समय पहले मैं अपने मायके चली गई थी। एक महीने बाद ही पति मुझे लेने आया और वादा किया कि शराब नहीं पिएंगे। तब तो मैं भी आ गई। पिछले महीने हम रतनगढ़ मंदिर गए। वहां पति ने शराब छोड़ने का वादा किया। एक महीने तक शराब नहीं पी, लेकिन 5 दिन से दोबारा शराब पीने लगे थे। ऐसा पता नहीं था कि ये घटना कर देगा। ये मेरे कलेजा का टुकड़ा था। वो भी उसे बहुत चाहते थे। लेकिन, मार दिया। उनके दिमाग में नशा घूम रहा था। इस शराब ने मेरा घर उजाड़ दिया। जेठ घर पर नहीं थे, देवरानी की आवाज सुनकर जगी जेठानी रचना ने बताया- मैं अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। पति पड़ोस की शादी में गए थे। देर रात देवरानी आशा की आवाज सुनकर जागी, तब घटना का पता चला। मैं भागते हुए खेत पर गई और अपने घरवालों को बुलाकर लाई। इसके बाद डायल 112 पर फोन लगाकर पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और कमरे के अंदर गई। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। देवर ने शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया है। सीओ बोले- सुसाइड के कारणों की जांच कर रहे हैं सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया- प्रथमदृष्टया सामने आया कि पिता ने बेट की हत्या की और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… इकलौते बेटे की हत्या के बाद फंदे से लटका युवक; झांसी में मां की गोद से 3 साल के मासूम को उठा ले गया; 6 साल पहले हुई थी शादी झांसी में एक पिता ने अपने 3 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी। बेटे की जान लेने के बाद सुसाइड कर लिया। आंगन में सो रही मां देर रात करीब 2 बजे उठी तो बच्चा गायब था। कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से अंदर झांकी तो नजारा देखकर चीख पड़ी। बच्चे का खून से लथपथ शव नीचे जमीन पर पड़ा था और पति फंदे से लटक रहा था। महिला के चिल्लाने पर परिजन जगे। वे भी दौड़े पहुंचे। घर में कोहराम मच गया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में मां-बाप और बेटे की एक साथ उठी अर्थी:बेटी ने डॉग ‘रुद्र’ को अपने हाथों से दफनाया; कार्ड पर भी सदस्य की तरह छपवाया था नाम
    Next Article
    माधौगढ़ नगर सीट पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह नापसंद:भाजपा विधायक मूल चन्द्र भी को भी नकारा, सपा की पहली पसंद बने दीपराज गुर्जर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment