Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मौसम के उतार-चढ़ाव में अस्पतालों में बढ़े बुखार के मरीज:संभल में तापमान 3 डिग्री गिरा, AQI 169 पहुंचा; धान और गन्ने की फसल प्रभावित

    20 hours ago

    1

    0

    संभल में सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा और 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम में बदलाव के बीच बच्चों से लेकर बड़ों तक बुखार की शिकायतें बढ़ रही हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी है। वहीं, जिले में इस साल सामान्य से 97% अधिक बारिश होने से धान समेत कई फसलों को नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार सुबह 9 बजे जिले का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम के आंकड़ों के अनुसार, कल के मुकाबले तापमान में दो डिग्री और पूरे दिन के दौरान करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने का अनुमान है। आज वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 169 पहुंच गया। मौसम विभाग पिछले तीन दिनों से हल्की बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है। शुक्रवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, बीते तीन दिनों में संभल का मौसम बदला है, लेकिन बारिश नहीं हुई। गुरुवार को धूप निकलने के बीच कुछ समय के लिए 5 से 10 मिनट तक बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई है। धान और गन्ने की फसल प्रभावित इस साल 1 जून से 30 सितंबर तक संभल जिले में 1294.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि में 658.4 मिलीमीटर बारिश होनी थी। इस तरह जिले में सामान्य से करीब 97% अधिक बारिश हुई। ज्यादा बारिश के कारण धान, बाजरा, ईख और उड़द की फसलों को नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा नुकसान धान की खेती करने वाले किसानों को हुआ है। वहीं, गन्ने के खेतों में पानी भरने से फसल में कीड़ा लगने की समस्या सामने आई है। जिला अस्पताल में रोज 200 से ज्यादा बुखार के मरीज मौसम में बदलाव के बीच जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी ने बताया कि फिलहाल 32 मरीज भर्ती हैं। पिछले 15 दिनों से प्रतिदिन बुखार के 200 से अधिक नए मरीज सामने आ रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 1000 के पार पहुंच गई है। अब तक 30 हजार से अधिक मरीजों की ब्लड जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि ब्लड जांच की संख्या प्रतिदिन 7 से 8 हजार के बीच पहुंच रही है। मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड भी बनाए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CID इंस्पेक्टर और शिक्षिका के खाते से 17 लाख निकाले:ठग ने टीचर से कहा- मैं DGP का PRO हूं, आपके बेटे को क्लर्क बनवा दूंगा
    Next Article
    BJP छोड़ते ही सपा नेताओं के साथ दिखे धर्मेंद्र कश्यप:डॉ. अनीस बेग की बर्थडे पार्टी में काटा केक, हाथ उठाकर लगाए ठहाके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment