Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मूसानगर में 'अंबेडकर सम्मान अभियान' के तहत संगोष्ठी आयोजित:पूर्व मंत्री अरूणा कोरी और कैबिनेट मंत्री राकेश सचान रहे मुख्य अतिथि

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में 'अंबेडकर सम्मान अभियान 2026' के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी आज दशरथ धाम, मूसानगर में भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए आयोजित हुई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अरूणा कोरी और कैबिनेट मंत्री राकेश सचान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और समाज को दिए गए समानता व न्याय के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं। संगोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने की। अभियान के जिला संयोजक नीरज पाण्डेय ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की। इस अवसर पर अनुसूचित समाज के वरिष्ठ जनों को सम्मानित किया गया। उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे। संगोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सिसौदिया, राजेश सचान, अखिलेश सोनकर, शनि बाल्मीकि, विनोद निषाद, राजेन्द्र अग्रवाल, पवन चौरसिया, राहुल निषाद, हरमोहन गुप्ता, गोविन्द गुप्ता, हेमंत त्रिपाठी, मुकेश सैनी, कामता पाल और आशीष चौरसिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन सामाजिक समरसता और बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा शुरू:10 श्रद्धालुओं का चयन, हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
    Next Article
    AMU लॉ फैकल्टी में छात्रों का प्रदर्शन:प्रॉक्टर टीम पर हाथापाई का आरोप, वॉशरूम का दरवाजा तोड़कर घुसे सुरक्षाकर्मी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment