Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मसूद अजहर पर Pakistan का ईनाम महज ढोंग, उसे भारत को सौंपे Islamabad: भाजपा

    19 hours ago

    2

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान द्वारा जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर पर ईनाम घोषित करना एक बड़ा धोखा है। भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा, “इस्लामबाद अपने सबसे कुख्यात आतंकवादियों में से एक को भगोड़ा घोषित करके अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकता। मसूद अजहर कहीं नहीं भागा, वह पाकिस्तान में सेना के संरक्षण में है।” ठाकुर ने मांग की है कि पाकिस्तान खेल खेलना बंद करे और अजहर को भारत को सौंपे।ठाकुर ने कहा, “पाकिस्तान द्वारा मसूद अजहर को भगोड़ा प्रदर्शित करने का प्रयास एक बड़े धोखे और पाखंड के अलावा कुछ नहीं है। वह पाकिस्तान से गायब नहीं हुआ है; वह वहीं है, और पाकिस्तान अच्छी तरह जानता है कि वह कहां है। यदि इस्लामाबाद आतंकवाद से लड़ने के प्रति वास्तव में गंभीर है, तो उसे बयान जारी करने और ईनाम घोषित करने के बजाय अजहर को भारत को सौंप देना चाहिए।पाकिस्तान ने अजहर को अपने सबसे वांछित आतंकवादियों की सूची में शामिल करते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए जरूरी सूचना देने पर ईनाम देने की घोषणा की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Haryana में ब्लॉक सम्मेलनों से जमीनी स्तर पर मजबूत होगी Congress, संजय दत्त ने बताई रणनीति
    Next Article
    UP Cabinet: बेसिक शिक्षा के 14,429 प्राथमिक स्कूल बनेंगे Smart School

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment