Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिश्रौली में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में गुणवत्ता की कमी:जांच में खुली पो, ;लाखों रुपए से हुई थी इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण

    7 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के अमानीगंज विकास खंड के मिश्रौली गांव में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। लाखों रुपये की लागत से दुर्गा माता मंदिर से जय प्रकाश मिश्रा के घर तक बनी इस सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद जांच कमेटी ने निर्माण में कई खामियों की पुष्टि की है। अधिकारियों ने सड़क के पुनर्निर्माण के निर्देश दिए हैं। गांव निवासी अनिल कुमार दूबे उर्फ अनूप ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई और घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि इंटरलॉकिंग बिछाने से पहले सड़क की नींव के लिए गिट्टी और बालू की परत नहीं डाली गई, बल्कि सीधे मिट्टी डालकर उस पर इंटरलॉकिंग लगा दी गई। अनूप दूबे ने पहले ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को मामले की जानकारी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई, जिस पर उपनिदेशक पंचायती राज ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए। उपनिदेशक के निर्देश पर एक तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई। जांच कमेटी ने मौके पर निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट में निर्माण कार्य में कई खामियों की पुष्टि की। टीम ने सड़क की गुणवत्ता के साथ-साथ उसकी लंबाई और चौड़ाई का भी निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि सड़क की लंबाई और चौड़ाई स्वीकृत मानक से कम है। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर इंटरलॉकिंग के नीचे केवल मिट्टी पाई गई, जो निर्माण मानकों का उल्लंघन है। इस जांच से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सड़क को मानक के अनुसार दोबारा बनवाया जाएगा। शिकायतकर्ता ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में बेटे ने की पिता की हत्या:भोर में ईंट से कूंचकर मारा, इलाज के दौरान मौत
    Next Article
    अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास ने बताया गोसेवा का महत्व:गाय भारतीय संस्कृति में मातृत्व,धर्म की रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment