Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम-एसपी ने भारत गैस एजेंसी का किया औचक निरीक्षण:लोगों से बात कर परखी आपूर्ति व्यवस्था, बेहतर करने के दिए निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    जालौन में एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने शनिवार शाम को उरई स्थित भारत गैस एजेंसी छीरसागर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने गैस सिलेंडरों के भंडारण, वितरण व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एजेंसी परिसर में मौजूद उपभोक्ताओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता और होम डिलीवरी में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उपभोक्ताओं से प्राप्त फीडबैक के आधार पर अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी भी उपभोक्ता को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि सभी उपभोक्ताओं को समयबद्ध ढंग से होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि आपूर्ति व्यवस्था निर्बाध बनी रहे। उन्होंने वितरण व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि कई बार उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त न होने के कारण गैस बुकिंग में दिक्कतें आती हैं। इस समस्या के समाधान के लिए उपभोक्ताओं को आईवीआरएस, मिस्ड कॉल, गूगल पे, फोन पे और व्हाट्सएप जैसे वैकल्पिक माध्यमों से गैस बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि कोई भी उपभोक्ता बुकिंग से वंचित न रहे। जिलाधिकारी ने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि गैस वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन गैस एजेंसियों की लगातार निगरानी कर रहा है, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, एजेंसी संचालक और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में एयरफोर्स गेट पर बाउंड्रीवाल का विरोध:सुरक्षा के लिए बन रही दीवार पर सिविलियन का हंगामा, पुलिस ने संभाला
    Next Article
    मेरठ के डॉ वीरोत्तम तोमर का आयोध्या में व्याखयान:डायबिटीज कॉन्फ्रेंस में पहुंच कर फेफड़ों की फाइब्रोसिस से पीड़ित मरीजों को शुगर नियंत्रण के दिए टिप्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment