Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में एयरफोर्स गेट पर बाउंड्रीवाल का विरोध:सुरक्षा के लिए बन रही दीवार पर सिविलियन का हंगामा, पुलिस ने संभाला

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र स्थित तिवारीपुर में एयरफोर्स गेट के बाहर बाउंड्रीवाल निर्माण को लेकर हंगामा हो गया। एयरफोर्स कर्मियों द्वारा सुरक्षा कारणों से बाउंड्रीवाल का काम शुरू किया गया था, जिसका स्थानीय सिविलियन ने विरोध किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग बुलडोजर के आगे बैठ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर हटाया। इसके बाद एयरफोर्स ने बाउंड्रीवाल का काम फिर से शुरू करवा दिया। चंद्र कुमार, मीना गुप्ता और बीएस चौरसिया सहित अन्य स्थानीय निवासियों ने बताया कि उनके चार परिवार पिछले 50 वर्षों से इस क्षेत्र में रह रहे हैं। उनका आरोप है कि पिछले 10 वर्षों में कई एयरफोर्स अधिकारी बदले हैं और हर बार नए अधिकारी दीवार बनवाने के नाम पर उन्हें परेशान करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है, इसके बावजूद गेट बंद करने की प्रक्रिया की जा रही है। निवासियों के अनुसार, इस गेट के बंद होने से उन्हें दूसरे रास्ते से जाने के लिए लगभग 2.5 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। उनके परिवार में बुजुर्ग लोग भी हैं और अंदर कोई साधन उपलब्ध नहीं है, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आक्रोशित लोगों ने बताया कि बाउंड्रीवाल बनने से उन्हें हर चीज की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। बच्चों को स्कूल या बाजार जाने के लिए 2.5 किलोमीटर पैदल चलना पड़ेगा, जिससे बुजुर्गों और बच्चों दोनों को काफी दिक्कतें होंगी। वहीं, एयरफोर्स अधिकारियों के अनुसार, यह बाउंड्रीवाल का काम सुरक्षा कारणों से किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को जब काम शुरू हुआ तो कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर हटा दिया, जिसके बाद निर्माण कार्य जारी रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी SI भर्ती परीक्षा के एक सवाल पर विवाद:‘पंडित’ विकल्प दिए जाने पर आपत्ति, ब्राम्हणों ने किया विरोध
    Next Article
    डीएम-एसपी ने भारत गैस एजेंसी का किया औचक निरीक्षण:लोगों से बात कर परखी आपूर्ति व्यवस्था, बेहतर करने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment