Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मौत के बाद भी नहीं टूटी नगर निगम की नींद:गड्ढों में गिट्टी मिट्‌टी डालकर कर दी खानापूर्ति, लोग बोले- एक साल से परेशान हैं

    16 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार में 80 फीट रोड पर टूटी सड़क के चलते एक बाइक सवार की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई। सिस्टम की लापरवाही के चलते एक घर का चिराग बुझ गया। करीब एक साल से आंख मूंद कर रहने वाले नगर निगम ने हादसे के बाद गड्‌ढे में गिट्‌टी और मिट्‌टी डालकर खानापूर्ति कर दी। गिट्‌टी डालने के बाद सड़क और खतरनाक हो गई है। पहले बताते हैं गुरुवार को क्या हुआ था बोस्टन पब्लिक स्कूल के सामने गुरुवार दोपहर को गड्‌ढे में बाइक फिसलने के कारण बाइक सवार जितेंद्र को ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक का पहिया निकलने से शव क्षत विक्षत हो गया। ट्रक रांग साइड आ रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया है। जहां पर हादसा हुआ था वो सड़क नगर निगम ने पाइप लाइन डालने के लिए खोदी थी। इसके बाद महीनों से सड़क बदहाल है। सड़क पर गहरे गड्‌ढे हैं। हादसे के बाद महज खानापूर्ति सरकारी तंत्र की लापरवाही के चलते एक युवक की मौत हुई। इसके बाद शुक्रवार को नगर निगम की ओर से महज खानापूर्ति की गई। सड़कों के गड्‌ढों को गिट्‌टी और मिट्‌टी डालकर भर दिया गया। कुछ देर बाद ही गड्ढों में भरी गई गिटि्टयां सड़क पर फैल गई। ऐसे में दो पहिया वाहनों के फिसलने का खतरा बढ़ गया। वाहनों के गुजरने से मिट्‌टी भी उड़ने लगी। लोग बोले- सालों से टूटी है सड़क स्थानीय निवासी गोपाल यादव ने बताया कि कालिंदी विहार सीएनजी पंप वाली रोड सालों से टूटी है। सड़क पर गहरे गड्‌ढे हैं। इस कारण सारे वाहन रांग साइड होकर गुजरते हैं। आरबी डिग्री कॉलेज के पास भी कुछ महीने पहले हादसा हुआ था। मगर, इसके बाद भी प्रशासन ध्यान नहीं देता। बारिश के दिन में तो पूरी सड़क पर रपटन हो जाती है। छोटे छोटे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है। नगर निगम ने गड्ढे में महज गिट्‌टी डाल दी हैं। कालिंदी विहार निवासी अनमोल गुप्ता का कहना है कि सड़क एक साल से खुदी पड़ी है। पूर्व में भी क्षेत्रीय नागरिक इसको लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं। कई बार इसको लेकर शिकायत भी की गई, लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं करते।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती:दुकानों पर की छापेमारी, खोया, मिश्रित दूध के नमूने जांच के लिए भेजे
    Next Article
    सुलतानपुर का सपा कार्यकर्ता हत्याकांड, 5 को आजीवन कारावास:चार साल पहले अमेठी में दर्ज हुआ था केस, 90 हजार रुपये जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment