Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    माता-पिता के शवों के पास रोती रही घायल नवजात:हरदोई में शादी समारोह से लौट रहे थे, कार ने बाइक को मारी टक्कर

    4 hours ago

    1

    0

    हरदोई में भयावह सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। मां की गोद में बैठी 3 महीने की मासूम भी घायल हो गई। जब राहगीर मदद को पहुंचे तो नवजात बच्ची को माता-पिता के शवों के पास बैठे रोते हुए देखा। राहगीरों ने जल्दी से बच्ची को गोद में उठाकर बहलाया और शांत कराया। बाइक सवार दंपति एक शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार पति-पत्नी हवा में 4 फुट तक उछल कर दूर जा गिरे। मां की गोद में बैठी नवजात भी दूर गिर पड़ी। जमीन से टकराते हुए पति का सिर फट गया। पत्नी की कमर की हड्‌डी टूट गई। हादसे में पल्सर बाइक भी टूटकर पुर्जा-पुर्जा बिखर गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना पचदेवरा थाना क्षेत्र की है। भयावह हादसे की 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़ें पूरा मामला घटना जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर सेरामऊ गांव के पास की है। जहां मंगलवार सुबह 10 बजे गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर दंपती और उनकी 3 माह की मासूम बच्ची को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान गहबरा निवासी सियाराम (22) पत्नी नीलम (20) के रूप में हुई है। वह अपनी 3 माह की बच्ची के साथ शाहजहांपुर के नसीनगर गांव से एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। दंपती का विवाह 11 मई 2025 को हुआ था। इनकी एक ही बच्ची है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दंपती उछलकर सड़क पर काफी दूर जा गिरे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जुट गई। हादसे के बीच एक राहत भरी बात सामने आई दंपती की दो माह की बच्ची पूरी तरह सुरक्षित बच गई। उसे मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया। स्थानीय लोग इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं। हालांकि, माता-पिता की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची भी हादसे के बाद से लगातार रोती ही जा रही है। फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस वहीं, स्थानीय लोगों ने एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर बेलगाम रफ्तार को हादसों की बड़ी वजह बताते हुए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते स्पीड कंट्रोल और निगरानी नहीं बढ़ाई गई, तो ऐसे हादसे आगे भी जान लेते रहेंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। ------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- विराट और अनुष्का संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे:अक्षय तृतीया पर्व पर गुरु के साथ सत्संग किया क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोमवार को अक्षय तृतीया पर अपने गुरु संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। दोनों ने प्रेमानंद महाराज का सत्संग भी सुना। यह उनकी 5वीं मुलाकात थी। IPL 2026 के बिजी शेड्यूल के बीच विराट और अनुष्का रविवार देर शाम ही वृंदावन पहुंच गए थे। दोनों होटल रेडिशन में ठहरे थे। सोमवार सुबह करीब 6 बजे संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम केलीकुंज पहुंचे। यहां वे करीब ढाई घंटे रहे। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीले ड्रम वाली मुस्कान-साहिल की आज कोर्ट में पेशी:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया जाएगा; आरोपों के जवाब देंगे
    Next Article
    आजमगढ़ में टेम्प्रेचर 42°C:तेज गर्म हवा चल रही, लोग धूप से बचने को छाता लेकर निकले, प्रशासन ने की सावधानी बरतने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment