Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    माता-पिता में अलगाव...डिप्रेशन में बेटी ने सुसाइड किया:अलीगढ़ में AMU की आठवीं की छात्रा का मनोचिकित्सक से इलाज चल रहा था

    7 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के एबीके स्कूल की 8वीं की छात्रा ने खुदकुशी कर ली। क्वार्सी थाना क्षेत्र के धौर्रा स्थित एसआईजी फ्लैट्स में घटना के बाद छात्रा की मां उसे जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर एएमयू की प्रशासनिक और प्रॉक्टोरियल टीम के अलावा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शुरूआती जांच में सामने आया है कि छात्रा (14) के माता-पिता के बीच तलाक हो गया था। इससे वह मानसिक तनाव में थी। छात्रा और उसके दो छोटे भाई अपनी मां के साथ एक फ्लैट में रह रहे थे। मानसिक तनाव के कारण छात्रा का मनोचिकित्सक से इलाज भी चल रहा था। यह 2 तस्वीर देखिए… विस्तार से जानिए पूरा मामला… माता-पिता में अलगाव से परेशान थी साइमा हसन मूल रूप से आजमगढ़ शहर के तकिया की रहने वाली हैं। इनकी शादी करीब 18 साल पहले आजमगढ़ के ही रहने वाले तारिक हसन से हुई थी। तारिक हसन सिविल इंजीनियर हैं। वह सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। साइमा करीब 15 साल से अलीगढ़ में रह रही हैं। पति के साथ वह भी सऊदी जाती रहती थीं। इन दोनों के तीन बच्चे हैं। एक बेटी और दो बेटा। अलीगढ़ के धौर्रा में एसआईजी तारिक हसन ने फ्लैट खरीदा था। पत्नी और बच्चे उसी फ्लैट में रहते हैं। कोरोना से पहले दोनों के रिश्तों में दरार आने लगी और 2019 में सऊदी में ही बिना तलाक के दूसरी शादी कर ली। तब से दोनों अलग रह रहे हैं। मां-बाप के अलगाव से बड़ी बेटी अदीबा तारिक (14) मानसिक तनाव में रहने लगी। एएमयू के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा था। एएमयू के एबीके गर्ल्स कॉलेज में इसी साल एडमिशन लिया था, इससे पहले वह अल-बरकात स्कूल में पढ़ रही थी। उनके दोनों छोटे भाई अलीगढ़ पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। साइमा शहर के एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। मां और भाई स्कूल गए, घर में अकेली थी साइमा रोजाना की तरह मंगलवार को स्कूल गई थीं । दोनों छोटे भी बेटे स्कूल गए थे। अदीबा आज स्कूल नहीं गई थी। उसके स्कूल में पेपर चल रहा है। आज उसका पेपर नहीं था, इसलिए वह अकेली थी। इस बीच उसने चौखट में लगे कुंडे में दुपट्‌टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दोपहर करीब 2:00 बजे छात्रा की मां फ्लैट पर पहुंचीं। मेन गेट खुला मिला। वह अंदर पहुंचीं तो कमरे की चौखट में लगे कुंडे पर फंदे से छात्रा लटकी हुई थी। यह देखकर उनकी चीख निकल गई। आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और छात्रों को फंदे से उतारकर जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि छात्रा के माता-पिता मेंं अलगवा है। पिता सऊदी अरब में रहते हैं। उन्होंने दूसरी शादी कर ली थी। इसका उसके मन पर गहरा असर पड़ा। माता-पिता के अलग होने पर वह मानसिक रूप से परेशान होने लगी। वह अपनी मां के साथ फ्लैट में रहती थी। उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए मनोचिकित्सक से उसका इलाज भी चल रहा था। मानसिक तनाव में खुदकुशी की एएमयू प्रॉक्टर प्रोफेसर नावेद खान ने बताया कि छात्रा ने घर पर खुदकुशी की है। मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी है। घटना की जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी क्वार्सी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि माता-पिता के अलग होने के कारण छात्रा तनाव में थी। इसके कारण उसने खुदकुशी कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… गैंग के वीडियो इंस्टाग्राम पर देखकर ज्वाइन किया लॉरेंस गैंग, आगरा के 5 लड़कों ने रोहित शेट्‌टी के घर पर की फायरिंग फिल्म प्रोड्यूसर रोहित शेट्‌टी के घर फायरिंग केस में यूपी के 7 आरोपी पकड़े गए हैं। इसमें 5 आरोपी आगरा के है। इन सबको लॉरेंस गैंग से जुडे़ बाह बिजौली के ही शूटर प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित ने अपने साथ जोड़ा था। गोलू पंडित ने जयपुर के जी क्लब होटल पर फायरिंग की थी। इस मामले में राजस्थान पुलिस ने उसे आगरा से गिरफ्तार किया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूट्यूबर मृदुल तिवारी बोले- मेरी बहन को धमकियां मिल रहीं:टच करके दिखाओ, दिमाग ठीक कर दूंगा; 'यादवजी की लव स्टोरी' फिल्म पर विवाद
    Next Article
    छत पर कपड़े सुखाने गई विवाहिता की गिरकर मौत:संभल के गुमसानी गांव में हुई घटना, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment