Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुतेहरा में विद्युत हादसे में बालक घायल:केजीएमयू में इलाज जारी, प्रशासन उठाएगा पूरा खर्च

    3 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर जिले के मुतेहरा (थारू जनजाति क्षेत्र) में एक बालक विद्युत दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तुलसीपुर तहसील के गैंसड़ी विकास खंड क्षेत्र में हुई, जहां 11 केवी की पुरानी विद्युत लाइन से जुड़े हादसे में बालक झुलस गया। जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने की कार्रवाई तेज कर दी है। घायल बालक का उपचार वर्तमान में लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा है। प्रशासन लगातार उपचार की निगरानी कर रहा है और परिजनों से संपर्क में है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बालक के इलाज का पूरा खर्च प्रशासन द्वारा वहन किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 11 केवी की 'चंदनपुर लाइन' लगभग 20 वर्ष पुरानी है। यह लाइन बनकटवा और मुतेहरा गांवों से होकर सोनगढ़ा तक जाती है। हाल ही में इसके जर्जर तार और पोल बदलने का काम किया गया था, लेकिन लाइन में कोई नया परिवर्तन या अतिरिक्त निर्माण नहीं हुआ था। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। जिला प्रशासन ने बताया कि इस मामले की निष्पक्ष और तकनीकी जांच कराई जा रही है। इसका उद्देश्य वास्तविक स्थिति को स्पष्ट करना और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाना है। इसके साथ ही, पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा प्रदान करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा सांसद जगदंबिका पाल का विपक्ष पर हमला:राहुल गांधी PM मोदी पर आरोप लगाकर चाहते हैं मीडिया कवरेज
    Next Article
    एटा में ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, मौत:युवक की हालत गंभीर, घटना CCTV में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment