Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मृतकों का निजी संस्थान ने किया अंतिम संस्कार:परिजन बोले- नहीं मिली सरकारी मदद, मोबाइल-रुपये भी नहीं लौटाए; बस पलटने से गई थी जान

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोसाईगंज टोल प्लाजा के पास सोमवार शाम हुए बस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में नाराजगी है। परिजनों का आरोप है कि उन्हें शासन स्तर से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली। साथ ही मृतकों के मोबाइल फोन और नकदी भी अब तक वापस नहीं किए गए हैं। बुधवार को पुलिस ने दो शवों का पोस्टमॉर्टम कर अंतिम संस्कार कराया। परिजनों का आरोप है कि शासन स्तर से कोई मदद नहीं मिली। शवों का अंतिम संस्कार निजी संस्था “एक कोशिश” की ओर से कराया गया है। सोमवार शाम हरियाणा से बिहार जा रही सवारियों से भरी बस गोसाईगंज टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में तीन बच्चों समेत दो युवकों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे। बिहार के सीतामढ़ी की रहने वाली लालो देवी ने बताया कि उनका बेटा विरेंद्र राऊत हरियाणा में मजदूरी करता था। सोमवार सुबह ही उसकी पत्नी रिंकू से मोबाइल पर बात हुई थी। विरेंद्र के चार बेटियां और दो बेटे हैं। पीड़ित मां का आरोप है कि हादसे के बाद पुलिस ने विरेंद्र का मोबाइल फोन और उसके पास मौजूद करीब 25 हजार रुपये अब तक नहीं लौटाए। वहीं नेपाल निवासी मृतक विगन के भाई महेश और अवधेश का कहना है कि विगन के पास दो मोबाइल फोन और करीब 30 हजार रुपये थे, जो उन्हें नहीं मिले हैं। थाना प्रभारी केडी सिंह ने बताया कि हादसे में घायल और मृतकों के परिजनों की शिनाख्त कर सामान वापस किया जा रहा है। प्रक्रिया जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘ना जाने कौन आ गया’ सादगी भरी प्रेम कहानी:जतीन सरना, मधुरिमा रॉय और प्रणय पचौरी ने प्यार, आत्ममंथन और सादगी पर खुलकर की बात
    Next Article
    प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में अटेंडेंटस के नाम पर वसूली:कानपुर में छात्रों ने हंगामा किया, बोले- मनमाने नियम नहीं चलेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment