Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री बनेंगे निशांत, शपथ के लिए कल यात्रा कैंसिल की:JDU ने CM सम्राट को सौंपी मंत्रियों की लिस्ट; नीतीश के आवास पर लगी मुहर

    7 hours ago

    2

    0

    नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सम्राट कैबिनेट में मंत्री बनेंगे। कल वो गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि देर रात चली JDU नेताओं की मीटिंग के बाद निशांत मंत्री बनने के लिए मान गए हैं। इस बीच 7 मई को होने वाली उनकी सद्भावना यात्रा भी कैंसिंल हो गई है। वे कल शपथ समरोह में होंगे, इसलिए उनकी यात्रा कैंसिल की गई है। 9 मई से दोबारा उनकी यात्रा शुरू होगी। शेड्यूल जल्द जारी की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी दिल्ली से पटना पहुंच गए हैं। 7 सर्कुलर रोड स्थित नीतीश कुमार के आवास पर जदयू नेताओं की बैठक हुई। बैठक के बाद नीतीश खुद विधायकों को विदा करने के लिए आवास से बाहर निकले। जानकारी के मुताबिक, बैठक में मंत्रियों के नाम पर फाइनल मुहर लग गई है। जिसके बाद एक ही गाड़ी में संजय झा, ललन सिंह और विजय चौधरी मंत्रियों की लिस्ट के साथ सीएम सम्राट चौधरी से मिलने उनके आवास पहुंचे। बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़े कुछ अपडेट्स पार्टी नेताओं के समझाने के बाद माने निशांत निशांत ने शुरुआत में सरकार का हिस्सा बनने से साफ इनकार कर दिया था। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए हुए थे और किसी पद को स्वीकार करने के पक्ष में नहीं थे। जानकारी के अनुसार, JDU के वरिष्ठ नेताओं और करीबी लोगों ने उन्हें बीती रात समझाया कि मौजूदा समय में उनका सरकार में शामिल होना पार्टी और राज्य दोनों के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। सम्राट चौधरी ने भी CM बनने के बाद कहा था- निशांत कैबिनेट में साथ आएं तो मुझे खुशी होगी। निशांत फिलहाल बिहार यात्रा पर हैं। 27 मंत्री ले सकते हैं शपथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को सीएम पद की शपथ ली थी। उनके साथ जदयू के दो नेताओं (विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव) ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। 7 मई को 27 मंत्री गांधी मैदान में शपथ ले सकते हैं। इनमें भाजपा से 12, जदयू से 11, लोजपा (रा.) से 2 तथा हम व रालोमो से 1-1 मंत्री होंगे। आगे की राजनीतिक संभावनाओं के मद्देनजर मंत्रियों की 6 सीटें खाली रखने की संभावना है। विधायकों की संख्या के हिसाब से बिहार में मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री बन सकते हैं। बिहार सद्भावना यात्रा पर हैं निशांत निशांत कुमार बिहार सद्भावना यात्रा पर हैं। पिछले कुछ समय से निशांत कुमार लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं। वे आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और अपने पिता नीतीश कुमार के कार्यकाल के विकास कार्यों पर फीडबैक भी ले रहे हैं। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यह ग्राउंड कनेक्ट उन्हें आगे की राजनीति में अहम भूमिका दिला सकता है। फिलहाल, आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन सूत्रों के दावों ने सियासी गलियारों में चर्चाओं को और तेज कर दिया है। निशांत की यात्रा में कोई ब्रांडिंग नहीं निशांत जिस रथ से सद्भावना यात्रा कर रहे है उसमें किसी तरीके का कोई बदलाव नहीं किया गया है। निशांत की कोई ब्रांडिंग नहीं की गई है। ये वही निश्चय रथ है, जिससे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी यात्रा पर निकलते थे। निशांत अपनी यात्रा के लिए पटना से रवाना हो गए। 8 मार्च 2026 को निशांत ने राजनीति में कदम रखा 8 मार्च 2026 बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार ने JDU की सदस्यता ली। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत को पार्टी की सदस्यता दिलाई। हालांकि कार्यक्रम में नीतीश मौजूद नहीं थे। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद निशांत ने कहा, ‘मैं पार्टी के लिए मेहनत से काम करूंगा। मेरे पिताजी ने 20 साल में जो काम किए हैं, मैं उन्हें आगे बढ़ाऊंगा। राज्यसभा जाने का फैसला मेरे पिताजी का है।' ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बिहार में चल रही सियासत से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वंदे मातरम गीत को राष्ट्रगान जैसा दर्जा, कैबिनेट की मंजूरी:अपमान करने या गायन में बाधा डालने पर सजा-जुर्माना; जन-गण-मन से पहले गाया जाएगा
    Next Article
    राजा शिवाजी vs पैट्रियट vs एक दिन… किस फिल्म ने मारी बाजी, जानें बॉक्स ऑफिस पर कौन निकला आगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment