Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री एके शर्मा का अखिलेश यादव पर पलटवार:दादरी रैली पर कहा- भाजपा 2027 में भी 'घबराने' का मौका देगी

    5 hours ago

    1

    0

    ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दादरी में अखिलेश यादव की सद्भावना रैली पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा 2017 और 2022 में भी उनके अनुसार "घबराई" हुई थी, लेकिन परिणाम सबके सामने हैं। मंत्री ने आगे कहा कि अगर वे 2027 में भी ऐसा ही मानते हैं, तो भाजपा उन्हें फिर "घबराने" का मौका जरूर देगी। इससे पहले, मऊ जनपद के हनुमान घाट स्थित तमसा नदी पर बने पीपा पुल का गुरुवार देर शाम ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। यह पुल इस क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान है। पहले लोगों को नदी पार करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। आम जनता से लेकर स्कूली बच्चों तक को नाव और रस्सी के सहारे नदी पार करनी पड़ती थी, जो काफी जोखिम भरा होता था। ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के प्रयासों से निर्मित इस पीपा पुल से करीब 50 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिल रहा है। अब लोगों का आवागमन आसान और सुरक्षित हो गया है। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंत्री शर्मा ने कहा कि सरकार जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्य कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुत्ते ने 25 लोगों को काटा:मुरादाबाद के तीन इलाकों में दहशत, नगर निगम प्रशासन से कार्रवाई की मांग
    Next Article
    डॉक्टर के घर घुसे बदमाश को युवतियों ने दबोचा:मुरादाबाद में ईद के दिन हुई घटना, CCTV में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment