Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री जयवीर सिंह ने गोनार मंदिर विकास की घोषणा की:बस्ती में संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

    18 hours ago

    1

    0

    बस्ती। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को कुदरहा विकासखंड के गोनार ग्राम पंचायत स्थित गढ़वा समय माता मंदिर परिसर में नवनिर्मित यात्री विश्रामालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर के समग्र विकास की घोषणा की। मंत्री सिंह ने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष में मंदिर परिसर में सड़क, बिजली, पानी, बाउंड्री और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने मंदिर के चहुंमुखी विकास का संकल्प दोहराया। पत्रकारों द्वारा संघ प्रमुख मोहन भागवत के घटती हिंदू जनसंख्या पर दिए गए बयान के संबंध में पूछे जाने पर मंत्री जयवीर सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “वह हिंदुत्व से जुड़े एक सामाजिक संगठन के प्रमुख हैं, उन्होंने अपनी राय और अभिव्यक्ति दी है।” इस कार्यक्रम में कानपुर के अकबरपुर से सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने बताया कि उनकी माता स्व. कनकरानी का ननिहाल गोनार में था और समय माता का आशीर्वाद उनके परिवार पर हमेशा रहा है। डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने देवेंद्र सिंह भोले की अपने माता-पिता के प्रति श्रद्धा की सराहना की। इस अवसर पर रामायणम फाउंडेशन के संस्थापक कथावाचक शांतनु जी महाराज, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह, पूर्व आईएएस सभाराज सिंह, ओएन सिंह, ब्लॉक प्रमुख कुदरहा अनिल दुबे, सुमन सिंह, आसमान सिंह, मोनू शुक्ला, राघवेंद्र पांडेय, सूर्यनारायण यादव, रंजय पाल, गिरजेश चौधरी, राम संवारे यादव, सुनील पाल, अरविंद पाल, अजय पाल, राम निहोर यादव, गया प्रसाद, राजेंद्र पाल, ओम प्रकाश पाल, हरी प्रताप पाल, रमेश पाल, राजेश पाल, अमरनाथ यादव, अंकित, रोहित, विपेंद्र सिंह, जुगानी, बाल मुकुंद, रामतेज, डीके पाल, रविंद्र यादव, सुरेंद्र पाल, इंद्रजीत पाल, पिंकू पाल, गिरिश पाल, सुनील उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी पुलिस ने 6 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया:रायबरेली न्यायालय में पेश किया गया, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई
    Next Article
    डीएवी फ्लाइओवर का अवैध कट बंद:जाम और हादसों से मिलेगी राहत, रोटरी से घूमकर ही फ्लाइओवर पर आ सकेंगे वाहन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment