Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री कपिलदेव अग्रवाल पहुंचे जिला अस्पताल:हबीबपुर हादसे में घायल बच्चियों का जाना हाल, मकान गिरने से गई थी 5 की जान

    18 hours ago

    1

    0

    मुज़फ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र के ग्राम हबीबपुर सीकरी में बीती रात कच्चे मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत और 2 बच्चों के घायल के बाद पूरे जनपद में शोक की लहर है। हादसे की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल रात के वक्त ही करीब 11 बजे जिला अस्पताल पहुंचे और उपचाराधीन घायल बच्चों का हालचाल जाना। वहीं, विपक्ष की ओर से चरथावल विधायक पंकज मलिक ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अस्पताल में भर्ती दोनों घायल बच्चियों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की पूरी जानकारी ली और निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा उन्हें हरसंभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। उन्होंने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले, शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति मिले और घायल बच्चियां जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौटें। उधर, समाजवादी पार्टी के चरथावल विधायक पंकज मलिक ने भी घटना पर शोक जताते हुए कहा कि बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हबीबपुर सीकरी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की असामयिक मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने विशेष रूप से चार मासूम बच्चों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और घायल दोनों बच्चियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। पंकज मलिक ने कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज और उनकी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में सुबह से पड़ रही है फुहारे:रविवार को जिले में हुई थी जोरदार बारिश, 28 डिग्री पहुंचा जिले का तापमान
    Next Article
    रायबरेली में दो स्कूल वाहनों की आमने-सामने टक्कर:6 से अधिक बच्चे घायल, एक छात्र का पैर फ्रैक्चर; बेला भेला के पास हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment