Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में सुबह से पड़ रही है फुहारे:रविवार को जिले में हुई थी जोरदार बारिश, 28 डिग्री पहुंचा जिले का तापमान

    18 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले में रविवार सुबह करीब 6 बजे से लगातार बारिश दोपहर 12 बजे तक बारिश हुई थी। माय सोमवार को सुबह से ही फुहारे पड़ रही है। बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। आसमान में बादल छाएं हुए हैं। रुक-रुककर हवा रही है। तापमान गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं धान की रोपाई कर रहे किसानों को भी बड़ा फायदा हुआ है। शनिवार को भी पूरे दिन आसमान में घने बादल छाए रहे। वहीं रविवार सुबह से शुरू बारिश हुई। सोमवार को सुबह से पड़ रही फुहारों से मौसम ठंडा हो गया है। हालांकि बारिश के बावजूद उमस और बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को होगा फायदा जिले में हो रही बारिश धान की रोपाई के लिए काफी फायदेमंद मानी जा रही है। किसान लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। अब खेतों में पानी भरने से रोपाई का काम तेज होने की उम्मीद है। लगातार बारिश के कारण घाघरा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। संभावित बाढ़ को देखते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही नदी किनारे रहने वाले लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई। जारी किया अलर्ट मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। हालांकि इसके बाद मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में अगले 48 घंटे बारिश का अलर्ट:40 छोटे मंदिरों तक पहुंची गंगा,जलस्तर पहुंचा 60.88 मीटर
    Next Article
    मंत्री कपिलदेव अग्रवाल पहुंचे जिला अस्पताल:हबीबपुर हादसे में घायल बच्चियों का जाना हाल, मकान गिरने से गई थी 5 की जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment