Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री नंदी बोले, सांसद-विधायक क्यों नहीं आए:मेजा ट्रिपल मर्डर के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, CM से मिलाने का दिया आश्वासन

    15 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मेजा ट्रिपल मर्डर को लेकर सपा को घेरा। अखिलेश यादव की कोई टिप्पणी न आने के सवाल पर कहा उन्हें छोड़िए, मौजूदा सांसद और क्षेत्रीय सपा विधायक तक मौके पर आकर पीड़ित परिवार से नहीं मिले। क्योंकि ये सब लोग गुंडों को पालने वाले लोग हैं। इन्हें सिर्फ पॉलिटिक्स, वोट का ध्यान उन्होंने कहा,प्रयागराज ही नहीं, बल्कि पूरा प्रदेश आज यह बात कह रहा है कि ऐसी कोई घटना होती है तो आंसू नहीं निकलता है तो ग्लिसरिन लगा कर आंसू बहाने पहुंच जाते हैं, ऐसा बताते हैं कि वे लोगों की मृत्यु और तेरहवीं पर शोक संवेदना व्यक्त करने जाते हैं, लेकिन यहां आने की फुर्सत नहीं है। क्योंकि ऐसे लोग केवल पॉलिटिक्स और वोट का ध्यान रखते हैं। बख्शा नहीं जाएगा एक भी आरोपी वह कुकुर कटवा गांव में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे और इसी दौरान यह बातें कहीं। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। पीड़ित परिवार ने कहा कि आरोपी जेल से बाहर आने के बाद दोबारा ऐसी घटना को अंजाम दे सकता है, जिससे परिवार को खतरा है। मंत्री ने कहा कि इस घटना में जो भी लोग शामिल हैं, उनमें से एक को भी बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई ऐसी होगी कि नजीर बने और उनकी सात पुश्तें याद रखें। परिवार को सीएम से मिलवाएंगे मंत्री ने पीड़ित परिवार को लखनऊ बुला कर मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का भी आश्वासन दिया। कहा कि पुलिस-प्रशासन, मीडिया एवं एलआईयू के माध्यम से मुख्यमंत्री को पूरे घटनाक्रम और कार्रवाई की पूरी जानकारी मिली है। मौके पर एडीएम प्रशासन उपमा पांडेय और एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में राप्ती नदी में मिला बुजुर्ग का शव मिला:स्थानीय लोगों ने देखकर पुलिस को दी सूचना, शिनाख्त का प्रयास जारी
    Next Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:लिवइन में रह रहा युवक फांसी पर लटका मिला, नाले में मिला न्यूड युवक का शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment