Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाजार से लौट रहे कोटेदार की सड़क हादसे में मौत:सीतापुर में देर रात हादसा, टक्कर मारकर चालक फरार; बेटे का रो-रोकर बुरा हाल

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के मछरेहटा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय कोटेदार की मौत हो गई। गांव के बाहर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मुसुओली गांव निवासी अजीत कुमार शुक्ला बाजार से खरीदारी कर देर रात अपने घर लौट रहे थे। गांव के बाहर सड़क पर पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अजीत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर उन्हें संभाला और तुरंत परिजनों को सूचना दी। अस्पताल में तोड़ी दम, इकलौते बेटे का रो-रोकर बुरा हाल परिजन घायल अजीत को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अजीत कुमार शुक्ला गांव में कोटेदार के रूप में कार्यरत थे और सामाजिक रूप से सक्रिय माने जाते थे। उनके आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इकलौते बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों का कहना है कि अजीत मिलनसार स्वभाव के थे और हर जरूरतमंद की मदद के लिए आगे रहते थे। टक्कर मारकर फरार हुआ वाहन, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वाहन की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर मछरेहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन और चालक का पता लगाया जा सके। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा के 12 से ज्यादा लोग ईरान में फंसे:इजराइल-ईरान युद्ध के बीच इंटरनेट बंद, परिजनों से संपर्क टूटा
    Next Article
    उन्नाव में भाजपा नेताओं में तकरार:सदर विधायक पंकज गुप्ता और पालिका अध्यक्ष पति के बीच फेसबुक वार, लगाए आरोप-प्रत्यारोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment