Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में भाजपा नेताओं में तकरार:सदर विधायक पंकज गुप्ता और पालिका अध्यक्ष पति के बीच फेसबुक वार, लगाए आरोप-प्रत्यारोप

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के सदर क्षेत्र में भाजपा नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सदर विधायक पंकज गुप्ता और पालिकाध्यक्ष पति प्रवीण मिश्र के बीच फेसबुक पोस्ट के माध्यम से हुए विवाद ने शहर में चर्चा का विषय बना दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। यह विवाद तीन दिन पहले आकाश नामक युवक पर हुए हमले और उसके बाद पुलिस तक पहुंचे मामले से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, दोनों नेताओं ने अपनी पोस्ट में किसी का सीधा नाम नहीं लिया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे आपसी तकरार के रूप में देखा जा रहा है। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा, “भैया क्षमा करो, हमको जनता की सेवा करने दो।” इस पोस्ट के कुछ समय बाद प्रवीण मिश्र ने भी फेसबुक पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “आपके द्वारा मुझे व मेरे परिवार तथा मित्रों को षड़यंत्रों के तहत फंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। अब तक मौन रहे, क्योंकि संस्कार में संघर्ष करना है, शोर मचाना नहीं। निजी स्वार्थ की नालियां सूखने लगीं तो आप षड़यंत्रों की नालियां बहाने लगे।” दोनों नेताओं की पोस्ट सामने आने के बाद उनके समर्थकों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। इसे हालिया घटनाक्रम और स्थानीय राजनीतिक खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है। सदर इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्र ने इस संबंध में बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल पूरे प्रकरण की पड़ताल में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाजार से लौट रहे कोटेदार की सड़क हादसे में मौत:सीतापुर में देर रात हादसा, टक्कर मारकर चालक फरार; बेटे का रो-रोकर बुरा हाल
    Next Article
    अमेठी में 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' शुरू:147 हॉटस्पॉट चिन्हित, अपराधों पर अंकुश लगाने की नई रणनीति, SP ने दिए दिशा-निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment