Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री दयाशंकर की गाड़ी रोकी, मुर्दाबाद के नारे लगाए:महिलाओं ने घेरा, कहा- वादे लिखकर दीजिए; बलिया में बाढ़ देखने गए थे

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह को अपनी ही विधानसभा में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। वह बाढ़ प्रभावित इलाके में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से मिलने के लिए काफिला लेकर पहुंचे थे। मंत्री का काफिला जैसे ही गांव के अंदर दाखिल हुआ, सैकड़ों ग्रामीणों ने उनकी कार घेर ली। दयाशंकर सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। अचानक विरोध देखकर मंत्री को कुछ समझ नहीं आया। वह काफी देर तक गाड़ी में ही बैठे रहे। इस दौरान उनकी सुरक्षा में लगे पुलिसवाले ग्रामीणों को हाथ जोड़कर मनाने में लगे रहे। जैसे-तैसे पुलिस ने भीड़ को शांत कराया। इसके बाद दयाशंकर गाड़ी से उतर पाए। मामला बलिया की सदर विधानसभा के बैरिया क्षेत्र के ब्यासी गांव का रविवार दोपहर का है। यहां गंगा नदी में उफान की वजह से खेत की जमीन का कटान हो चुका है। इसे लेकर ग्रामीण 6 दिनों से गांव के ही एक मंदिर पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। कटान की 2 तस्वीरें देखिए- वीडियो में क्या दिख रहा है… इसका जो वीडियो सामने आए हैं। उसमें नजर आ रहा है कि दयाशंकर गाड़ी में बैठे हैं। 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ बाहर मुर्दाबाद के नारे लगा रही है। जबकि पुलिसकर्मी उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश कर रहे ग्रामीणों को हटा रही है। इसके बाद जैसे-तैसे दयाशंकर गाड़ी से उतरे। महिलाएं चिल्लाने लगी कि आश्वासन नहीं चाहिए। लिखित में दीजिए। इसके बाद मंत्री के साथ चल रहे लोगों ने ग्रामीणों को समझाया कि शोर मत कीजिए। जो कहना है एक-एक करके कहिए। मंत्री के मौखिक आश्वासन पर ग्रामीण भड़के भारी विरोध के बीच मंत्री दयाशंकर गाड़ी से उतरे। प्रदर्शन कर रहे लोगों से मुलाकात की। उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या को हल किया जाएगा। हालांकि, जब वह चलने लगे तो ग्रामीण फिर भड़क गए। ग्रामीण चिल्लाने लगे कि मौखिक नहीं, लिखित में वादा करिए। करीब 20 मिनट तक विरोध प्रदर्शन चलता रहा। महिलाओं का कहना था कि हर साल गंगा उनकी जमीन निगल रही है और कई परिवार अपना सबकुछ छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। इस दौरान ज्यादातर वक्त दयाशंकर चुप रहे। उन्होंने कहा कि वक्त दीजिए। सभी का काम होगा। आखिर इतना गुस्से में क्यों आए ग्रामीण? दरअसल, बलिया में करीब 10 दिन से गंगा और सरयू नदी के किनारों पर कटान हो रहा है। शिवपुर दीयर नंबरी समेत कई गांव में मकान, एक प्राइमरी स्कूल नदी में समा चुके हैं। ग्रामीणों का दावा है कि 50 से ज्यादा बीघा फसल डूब चुकी है। बड़ी संख्या में लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इसी वजह से लोग गुस्से में हैं। ग्रामीणों ने मंत्री से कहा- कटान पर चलिए दयाशंकर जब प्रदर्शन कर रहे लोगों से मिलकर जाने लगे तो ग्रामीणों ने उनसे कहा कि कटान की ओर चलिए। हालांकि, मंत्री अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गए। ग्रामीणों का कहना है कि कटान रोकने के लिए स्थायी इंतजाम किया जाए। ---------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- नोएडा में 6 साल के बच्चे की मौत के 5-जिम्मेदार, अथॉरिटी के सीईओ ने कभी जांच नहीं की; ठेकेदार मनमानी करता रहा ग्रेटर नोएडा में सिस्टम की लापरवाही ने 6 साल के मासूम आव्यान की जिंदगी छीन ली। इस मामले में 5 लोगों की सीधी लापरवाही सामने आई है। न तो ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के सीईओ ने कभी निर्माण कार्यों और सुरक्षा मानकों की जांच कराई और न ही ठेकेदार ने सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए। अफसरों की ढिलाई की वजह से ठेकेदार लगातार मनमानी करता रहा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी- सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू:सरकार बोली- हमने नई SIT बनाई, IG किरण लीड कर रहे
    Next Article
    69 हजार शिक्षक भर्ती में सिलेक्टेड टीचर नहीं हटेंगे:नए पात्र अभ्यर्थियों को खाली पदों पर मिलेगी नियुक्ति, सुप्रीम कोर्ट में बोली यूपी सरकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment