Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी- सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू:सरकार बोली- हमने नई SIT बनाई, IG किरण लीड कर रहे

    10 hours ago

    1

    0

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ के सामने यूपी सरकार ने स्टेटस रिपोर्ट पेश की है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि इस SIT का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक (IG) किरण एस करेंगे। टीम में एक डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG), एक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) और एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। बता दें कि कोर्ट ने पिछली सुनवाई (20 जुलाई) में यूपी सरकार को नए सिरे से विशेष जांच टीम (SIT) गठित करने का आदेश दिया था और अब तक हुई जांच की रिपोर्ट मांगी थी। कोर्ट के निर्देश पर सरकार ने शनिवार को नई SIT का गठन कर दिया है। इसकी कमान लखनऊ रेंज के आईजी (IG) किरण एस. को सौंपी गई है। इससे पहले वाली SIT की अध्यक्षता आईएएस अधिकारी विजय विश्वास पंत कर रहे थे, जिसमें किरण एस. बतौर सदस्य शामिल थे। पिछली सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा था कि फिर से SIT बनाई जाए। सीनियर IPS अधिकारी टीम की अगुआई करें, ताकि जांच किसी निर्णायक स्तर तक पहुंचे। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस (CJI) ने सख्त लहजे में कहा था, "हम केवल आगाह करना चाहते हैं कि इस संवेदनशील मामले में राजनीति न हो। पहली नजर में यह आपराधिक मामला लगता है। इसकी निष्पक्ष, स्वतंत्र और पूरी ईमानदारी से जांच होनी चाहिए। उधर, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के सभी आठों आरोपियों की आज एंटी करप्शन कोर्ट में पेशी होगी। सुरक्षा कारणों की वजह से पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराई जाएगी। आरोपी रामशंकर यादव उर्फ 'टिन्नू', अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, लवकुश मिश्रा, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्रा, मनीष यादव और रिटायर्ड बैंक कर्मी सुभाष श्रीवास्तव फिलहाल जेल में हैं। राम मंदिर चढ़ावा चोरी और सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    नौकरानी ने 5 सेकेंड में चुराया आईफोन, CCTV:गाजियाबाद में बच्चा संभालने के लिए रखा था, पहले दिन ही की चोरी
    Next Article
    मंत्री दयाशंकर की गाड़ी रोकी, मुर्दाबाद के नारे लगाए:महिलाओं ने घेरा, कहा- वादे लिखकर दीजिए; बलिया में बाढ़ देखने गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment