Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैट्रिमोनियल साइट पर लड़कियों को फंसाने वाला नदीम बेहद शातिर:गुरुग्राम में लग्जरी फ्लैट में बुलाकर इंप्रेस करता, 3 साइट्स पर प्रोफाइल; 2 युवतियां सामने आईं

    2 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के गुरुग्राम में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए युवतियों को फंसाने और रेप करने का आरोपी रियल एस्टेट एजेंट नदीम खान बेहद शातिर है। वह केवल 12वीं तक पढ़ा है। पुलिस की पूछताछ में उसने खुलासा किया है कि वह उन खूबसूरत युवतियों के प्रोफाइल को टारगेट करता था, जो गुरुग्राम के आसपास रहती हो। वह एक साथ कई लड़कियों से चैटिंग करता था। विश्वास जताने के लिए वह अपनी लग्जरी लाइफ के फोटो भी भेजता था। उसकी बातों में आकर जो लड़की फ्लैट तक पहुंचती तो वह अपनी रईसी से उसे प्रभावित करता और शादी के बाद अच्छी लाइफ स्टाइल के सपने दिखाता। इसके बादइ इमोशनली बात करके और कसम दिलाकर शारीरिक संबंध बनाता था। जब उसका मन भर जाता तो वह युवती से बात करना बंद कर देता था। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहली बार 10 नवंबर 2025 को एक युवती ने केस दर्ज करवाया। इसके बाद उसके काले कारनाम खुलने शुरू हो गए। 5 दिसंबर 2025 को खेड़की दौला क्षेत्र की रहने वाली युवती ने भी उसके खिलाफ रेप की एफआईआर करवाई। आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस ने इस पर 5 हजार रुपए का इनाम भी रखा था। कौन है नदीम, कैसे फंसाता था लड़कियों को, कैसे पुलिस उसके गिरेबान तक पहुंची और पीड़िताओं ने उसके बारे में क्या बताया? जैसे सवाालों को जानने के लिए पढ़े पूरी रिपोर्ट… 4 प्वाइंट में जानिए युवतियों को कैसे फंसाता था… पीड़ित युवती ने पुलिस को बताई आपबीती… पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया इस बारे में पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में दो युवतियों को एक ही पैटर्न पर फंसाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बारे में पता चला है। गहन पूछताछ के लिए आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पता चलेगा कि अब तक वह कई लड़कियों का शोषण कर चुका है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। डेटिंग साइट्स और एप पर कैसे होता है फ्रॉड, इंफोग्राफिक्स में जानिए… -------------- ये खबर भी पढ़ें… मैट्रिमोनियल साइट पर लड़कियों को फंसाने वाला प्रॉपर्टी एजेंट अरेस्ट:गुरुग्राम में शादी का झांसा देकर करता था रेप; 12वीं तक पढ़ा-लिखा, पुलिस ने रखा था इनाम हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से युवतियों से संपर्क करके उन्हें अपने जाल में फंसाता था। अगर कोई युवती मना करती तो उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप तक करता था। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- चींटी चुराने पर शख्स गिरफ्तार:यूनिवर्सिटी ने छात्रों को रोमांस करने का निर्देश दिया; जासूसी के लिए मच्छर जैसा चीनी ड्रोन
    Next Article
    यूपी में धांसू इंजीनियरिंग, सड़क फाड़कर निकला हैंडपंप:अफसर की सेहत से मंत्री परेशान; त्यागी ने DM ऑफिस कब्जाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment