Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्रिपरिषद में जगह न मिलने पर NC विधायक Mubarak Gul ने साधी चुप्पी

    1 hour ago

    1

    0

    श्रीनगर, चार नवंबर नेशनल कॉन्फ्रेंस के छह बार के विधायक मुबारक गुल ने उन्हें मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं किए जाने को लेकर पार्टी नेतृत्व के साथ मतभेदों पर बुधवार को कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गुल ने 27 अक्टूबर को पार्टी को चार नवंबर तक का समय दिया था कि वह मंत्रिपरिषद में शामिल किये जाने समेत उनकी अन्य मांगों पर विचार करे। नेकां विधायक ने बुधवार को अपने समर्थकों के साथ बैठक की और आगे की रणनीति पर चर्चा की।बैठक के बाद अपने आधिकारिक आवास पर पत्रकारों से बातचीत में गुल ने कहा कि वह उचित समय पर इस बारे में बयान देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने सहयोगियों की भावनाओं का बहुत सम्मान करता हूं, जो दशकों से मुझसे जुड़े हुए हैं।’’ हालांकि, गुल ने कहा कि फिलहाल वह इस मामले पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। गुल ने कहा, ‘‘ईश्वर की इच्छा से उचित समय पर चीजें सामने आएंगी... मुझे इस बारे में और कुछ नहीं कहना है।मैं संघर्ष करने वाला व्यक्ति हूं और संघर्ष जारी रखूंगा।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    ISRO ने पूरी की NVS-03 की अंतिम ऑर्बिट रेजिंग, NavIC सैटेलाइट नेटवर्क को मिली ताकत
    Next Article
    दिल्ली से चलता है पंजाब, सुबह 11 बजे उनके मुंह से शराब की बू आती थी, पंजाब CM पर राहुल गांधी ने लगाया गंभीर आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment