Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मतदाता पुनरीक्षण के लिए आज 3 घंटे का मौका:सभी बूथों पर BLO मौजूद रहेंगे, 6 जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची में अपना नाम जांचें

    16 hours ago

    1

    0

    जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर वाराणसी जिले में मतदाता सूची सही करने के उद्देश्य से रविवार को अभियान चलाया जाएगा। जिले के सभी बूथों पर आज बीएलओ सुबह साढ़े 10 बजे से डेढ़ बजे तक यानी तीन घंटा मौजूद रहेंगे। इस दौरान उनके पास 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची होगी। जिसमें आमजन पहुंचकर अपना नाम जांच सकते हैं। इस विशेष अभियान के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने आम जनता से अपील की है। तीन घंटा मिलेगा मौका जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया - रविवार को सुबह साढ़े 10 बजे से सभी बूथों के बीएलओ अपने बूथों पर उपस्थित रहेंगे। आम जनता से अपील है की वो साढ़े 10 से दोपहर डेढ़ बजे तक अपने बीएलओ के पास पहुंचे और मतदाता लिस्ट में अपना और पाने परिवार का नाम जांच लें। यदि नाम नहीं मिलता है तो इस बात से बीएलओ को अवगत कराएं। फार्म भरवाएंगे बीएलओ जिला निर्वचन अधिकारी ने बताया - सभी बीएलओ के पास 6 जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची और पर्याप्त संख्या में फॉर्म होंगे। उन्होंने बताया - प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था होगी। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनितिक दलों के नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) अभियान की तारीख की जानकारी देंगे। सभासदों, ग्राम प्रधानों और स्वयंसेवकों का भी सहयोग लिया जाएगा। ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन डीएम ने बताया- विशेष अभियान दिवस के पर्यवेक्षण के लिए समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को भ्रमणशील रहते हुए विशेष अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। ECINET एप्लीकेशन, voters.eci.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में आज शाम पानी सप्लाई नहीं होगी:भदैनी इन्टेकवेल पर पैनल सर्विसिंग के लिए जलकल विभाग ने शटडाउन लिया
    Next Article
    कानपुर में BJP ने की SIR को लेकर बैठक:6 मार्च तक हर बूथ पर नए मतदाता बनाने का लक्ष्य, प्रदेश महामंत्री ने की समीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment