Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में आज शाम पानी सप्लाई नहीं होगी:भदैनी इन्टेकवेल पर पैनल सर्विसिंग के लिए जलकल विभाग ने शटडाउन लिया

    15 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के गंगा तट पर बने महत्वपूर्ण भदैनी इन्टेकवेल पर पैनल सर्विसिंग का कार्य का आज जलकल के कमर्चारी और इंजीनियर करेंगे। ऐसे में जलकल विभाग, भेलूपुर से आज शाम में वाटर सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। जलकल विभाग ने सभी से सुबह की शिफ्ट में पानी भरने और स्टोरेज कर लेने की अपील की है। सुबह के बाद वाटर सप्लाई सोमवार सुबह में ही की जाएगी। जीएम जलकल अनूप कुमार सिंह ने बताया- जलकल विभाग की ओर से भदैनी स्थित इन्टेकवेल पर बिजली के पैनलों के रखरखाव और सर्विसिंग का कार्य कराया जाना है। इसके चलते 22 फरवरी की शाम को जलकल विभाग, भेलूपुर से होने वाली जलापूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। भदैनी इन्टेकवेल में स्थित 33 केवी एवं 11 केवी बिजली पैनलों की सर्विसिंग का कार्य बेहद जरूरी है। उन्होंने आगे बताया सुचारू बिजली सप्लाई और भविष्य में मोटर संचालन में कोई तकनीकी बाधा न आए। इसके लिए यह शटडाउन लिया गया है। ऐसे में आज भेलूपुर जल संस्थान से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में शाम के समय नलों से पानी नहीं आएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से रविवार सुबह ही अपनी आवश्यकतानुसार पानी का भंडारण (स्टोरेज) कर लेने की अपील की है ताकि शाम को होने वाली कटौती से असुविधा न हो। 1907 में बना था भदैनी पंप हाउस भदैनी पंप हाउस वाराणसी के भदैनी घाट पर स्थित एक महत्वपूर्ण जल आपूर्ति केंद्र है। जो गंगा नदी से पानी खींचकर पूरे शहर को पीने का पानी पहुंचाता है। 1907 में स्थापित यह पंप हाउस कई तकनीकी उन्नयन और विस्तार (जैसे 28 KLD क्षमता वाले नए पंप) के साथ वाराणसी के हर घर तक गंगाजल पहुंचाने की हर घर तक नल योजना का एक अहम हिस्सा है और शहर की जल-सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी 6 महीने में गार्बेज फ्री सिटी शहर बनेगा:नगर निगम ने शुरू की कवायद, 21 कूड़ा घर बंद; फाइव स्टार रैंकिंग के लिए आवेदन
    Next Article
    मतदाता पुनरीक्षण के लिए आज 3 घंटे का मौका:सभी बूथों पर BLO मौजूद रहेंगे, 6 जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची में अपना नाम जांचें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment