Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मतदाता सूची पुनरीक्षण पर मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक:लखनऊ में नए मतदाताओं के पंजीकरण और पारदर्शिता पर जोर दिया

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में SIR के तहत बुधवार को मंडल के निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। एनआईसी सभागार में अध्यक्षता विशेष रोल प्रेक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने की। मंडलायुक्त एवं रोल प्रेक्षक विजय विश्वास पंत, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी विशाख जी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में निर्वाचन से जुड़ी गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। प्रेजेंटेशन के जरिए दी गई निर्वाचन कार्यों की जानकारी बैठक की शुरुआत में लखनऊ मंडल के सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों ने अपने-अपने जनपद की भौगोलिक स्थिति और निर्वाचन से संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी। इस दौरान विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों की स्थिति, बीएलओ की तैनाती, गणना प्रपत्रों की प्रगति और मतदाताओं की मैपिंग से जुड़ी जानकारी साझा की गई। साथ ही डिजिटाइज किए गए प्रपत्रों की अद्यतन स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बीएलओ के घर-घर सर्वे की समीक्षा बैठक में बीएलओ द्वारा किए जा रहे घर-घर भ्रमण और मतदाता सत्यापन अभियान की भी समीक्षा की गई। इस दौरान एएसडी श्रेणी के चिन्हित मतदाताओं की संख्या और उनके सत्यापन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने के लिए लगातार फील्ड स्तर पर कार्य किया जा रहा है। मैपिंग और लॉजिकल एरर पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश समीक्षा के दौरान विशेष रोल प्रेक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने निर्देश दिया कि मैपिंग और लॉजिकल एरर से जुड़े मामलों में जारी नोटिसों की सुनवाई पूरी होने के बाद उन्हें तुरंत ऑनलाइन अपडेट किया जाए। उन्होंने कहा कि आलेख्य प्रकाशन अवधि के दौरान प्राप्त दावों और आपत्तियों का बीएलओ के माध्यम से नियमानुसार सत्यापन कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। राजनीतिक दलों से संवाद बनाए रखने के निर्देश विशेष प्रेक्षक ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लेख करते हुए कहा कि समय-समय पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें आयोजित की जाएं। उन्होंने कहा कि इन बैठकों के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां राजनीतिक दलों को दी जानी चाहिए, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति न पैदा हो। नए मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष जोर बैठक में नए मतदाताओं के पंजीकरण पर भी विशेष बल दिया गया। विशेष रोल प्रेक्षक ने फॉर्म-6 के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए अभियान चलाया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ काम करें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी हुई बैठक बैठक के दौरान विशेष रोल प्रेक्षक ने जनपद लखनऊ के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी अलग से बैठक की। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जनपद में चल रही SIR प्रक्रिया की सराहना की और निर्वाचन कार्यों को पारदर्शी ढंग से आगे बढ़ाने के प्रयासों की प्रशंसा की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंस्टाग्राम लाइव आकर युवक ने लगाई फांसी:पत्नी-बेटे के बिछड़ने का था गम, दोस्त ने देखा तो घरवालों को दी सूचना
    Next Article
    बुलंदशहर में शिखा का आईएएस बनने का दावा निकला झूठा:जांच में हुआ खुलासा, युवती और परिजनों ने मांगी माफी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment